Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / विवादित ढांचा गिराने के मामले में आज पेशी के लिए जाते ये भाजपा के वरिष्ठ और दिग्गज नेता

विवादित ढांचा गिराने के मामले में आज पेशी के लिए जाते ये भाजपा के वरिष्ठ और दिग्गज नेता

 

 

 
6 दिसंबर 1992 को हुए बाबरी मस्जिद के केस में आज भाजपा के वरिष्ठ और दिग्गज नेताओं की पेशी है। आज सीबीआई कोर्ट में आरोप तय होंगे।
अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, उमा भारती, विनय कटियार, मुरली मनोहर जोशी तथा साध्वी ऋतंभरा और विष्णु हरि डालमिया पर मंगलवार को आरोप तय किए जाएंगे।

इस दौरान सभी आरोपियों को सीबीआई के विशेष कोर्ट में हाजिर होना होगा। लखनऊ में कोर्ट में पेशी के लिए लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी अपने घर से निकल चुके हैं।

यहां चल रहे ट्रायल के दौरान पिछले सप्ताह आरोपियों की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी दी गई थी, जिसे मंजूर करते हुए अदालत ने इन्हें 30 मई को पेश होने को कहा था।

इसी मामले में छह अन्य आरोपियों महंत नृत्य गोपाल दास, महंत राम विलास वेदांती, बैकुंठ लाल शर्मा उर्फ प्रेमजी, चंपत राय बंसल, धर्म दास और सतीश प्रधान पर भी 30 मई को आरोप तय किए जाने हैं।

इन सभी पर बाबरी मस्जिद गिराने का षड्यंत्र और अन्य आरोपों में ट्रायल चलाया जा रहा है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe