
कपिल मिश्रा के अनशन को नाटक बताने वाले संजय सिंह नव कहा कि आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ एक बड़ी साजिश को अंजाम दिया जा रहा है। संजय सिंह के मुताबिक भाजपा आम आदमी पार्टी और केजरीवाल से पूरी तरह डर गयी है तभी वो आम आदमी पार्टी के खिलाफ कोई ना कोई मोहरा उतारे जा रही है।
दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने आज अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए। आम आदमी पार्टी के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कपिल मिश्रा के आरोपों पर सफाई दी है। संजय सिंह ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने की बीजेपी की साजिश है। संजय सिंह ने कहा कि कपिल मिश्रा ने जो चेक दिखाए वो फर्जी है और आंकडे भी फर्जी है।

संजय सिंह ने कहा कि हाल ही में मनोज तिवारी ने चुनाव आयोग से मुलाकात की थी और शिकायत की थी कि आप गलत चंदा ले रही है और इसकी मान्यता को रद्द करने की बात कही थी, ऐसे में समझना होगा कि भाजपा आप को पूरी तरह से खत्म करना चाहती है। जो बात कपिल मिश्रा कहते हैं, वही बात भाजपा कहती है। मैं भाजपा के लोगों से कहना चाहता हूं कि तुम लोग जब भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते हो तो लगता है कि डाकू गब्बर सिंह अहिंसा पर उपदेश दे रहा है।
वहीं विदेशी यात्रा पर आप नेता राघव चड्ढा ने सफाई देते हुए कहा कि वो आम आदमी पार्टी में आने से पहले भी विदेशी यात्राओं पर जाते रहे हैं।
कपिल ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। वह केजरीवाल के खिलाफ हजारों पन्नों के साथ मीडिया के सामने आए। अनशन के पांचवें दिन कपिल मिश्रा ने कहा कि इनकी जानकारियों का अंदाजा कुछ लोगों को होगा। उन्होंने करोड़ों के लेन देन के बारे में ब्योरा रखा।
उन्होंने बताया कि किस प्रकार फर्जी कंपनियों से लेन देन किया गया। कैसे सैकड़ों की संख्या में फर्जी कंपनियों से पार्टी को फंड दिया गया और पार्टी ने इसकी जानकारी चुनाव आयोग और आयकर विभाग से छिपाई। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि पांच लोगों की विदेश यात्राओं के बारे में पार्टी जानकारी नही दे रही है। यह सारा खेल हवाला का है और कालाधन को सफेद करने का है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7