Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Cricket / चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए आखिरकार हो ही गया टीम इंडिया का ऐलान

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए आखिरकार हो ही गया टीम इंडिया का ऐलान

 

 

 

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम की कमान विराट कोहली को सौंपी गई है। टीम इंडिया में एक बार फिर युवराज सिंह को मौका मिला है और चोट के बाद रोहित शर्मा और शिखर धवन की वापसी हुई है। टीम में आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मनीष पांडेय और हार्दिक पांड्या को भी जगह मिली है। टीम में प्रदर्शन के साथ अनुभव को भी ध्यान में रखा गया है।
टीम में विराट कोहली, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, केदार जाधव, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, आर आश्विवन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा को शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। बीसीसीआई की तरफ से दिए बयान में कहा गया कि आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ 50 ओवरों के खेल में अनुभव और इंग्लैंड की परिस्थितियों को ध्यान में रखा गया है।
1 जून से इंग्लैंड में होने जा रहे चैम्पियंस ट्रॉफी को विश्व कप के बाद सबसे बड़े मुकाबले के तौर पर माना जाता रहा है। चैंपियंस ट्रोफी में भारत के खेलने या न खेलने को लेकर पहले काफी अटकलें थी। बाद में आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि हो गई है कि जून में शुरू हो रहे आईसीसी के इस दूसरे सबसे बड़े टूर्नमेंट में भारत हिस्सा लेगा।

दरअसल आईसीसी के नए वित्तीय मॉडल से बीसीसीआई नाराज है क्योंकि नए मॉडल के मुताबिक उसे मिलने वाला राजस्व पहले के मुकाबले सिर्फ आधा रह गया है। ऐसा माना जा रहा था कि आईसीसी पर दबाव बढ़ाने और अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए बीसीसीआई चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया को नहीं भेजेगी। इन अटकलों को तब और बल मिला जब टूर्नमेंट के लिए टीम के ऐलान की तारीख बीत जाने के बावजूद बीसीसीआई ने टीम का ऐलान नहीं किया।
News Desk
Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading