Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / India / सैयद मज़हर अब्बास रिज़वी भाजपा में आगे बढ़ता एक मुस्लिम चेहरा

सैयद मज़हर अब्बास रिज़वी भाजपा में आगे बढ़ता एक मुस्लिम चेहरा

उत्तर प्रदेश की राजनीति इस वक़्त नया प्रारूप ले रही है। कभी भाजपा से दूरी बनाते मुस्लिम आज भाजपा के साथ आ रहे हैं। भाजपा को अपनी पसंद बना रहे हैं।
तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगाने वाले मुस्लिम आज भाजपा को अपना हितेषी बता रहे हैं और इन सबका कारण है सपा बसपा जैसी पार्टियों के द्वारा वोटबैंक के लिए हुआ तुष्टिकरण।
हर कोई राजनैतिक पार्टी मुसलमानों को सिर्फ वोटबैंक के लिए इस्तेमाल करती आयी है।

 

ख़बर 24 एक्सप्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा के मुस्लिम नेता सैयद मज़हर अब्बास रिज़वी से बातचीत की और इस पर उनकी राय जाननी चाही।
सैयद मज़हर अब्बास रिज़वी ने हमें बताया कि सभी राजनैतिक पार्टियों ने मुसलमानों का शोषण किया है लेकिन भाजपा ने कभी मुसलमानों का या किसी का भी गलत इस्तेमाल नहीं किया। भाजपा की छवि बेशक कटटरवादी रही हो, लेकिन इस छवि के लिए भाजपा नहीं बल्कि बाकी राजनीतिक पार्टियां जिम्मेदार हैं क्योंकि वो नहीं चाहती कि मुसलामनों का वोट बैंक उनके अलावा कहीं और जाए। भाजपा ने कभी मुसलमानों का शोषण नहीं किया।

 

जिसने भी भाजपा ज्वाइन की है या भाजपा का साथ दिया है वो आज खुश है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सैयद मज़हर अब्बास रिज़वी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रवादी लिखने से कुछ नहीं होता सिर्फ भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है, भाजपा ही है जो देश और देश के लोगों के विकास के बारे में सोचती है।
सैयद मज़हर अब्बास रिज़वी ने कहा कि माननीय मोदी जी देश को बहुत आगे तक ले गए हैं। 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में 4 राज्यों की बम्पर जीत यही बताने के लिए काफी है।


भाजपा की इतनी बड़ी जीत मोदी जी और अमित शाह जी के कड़े महनत और ईमानदारी का फल है, और यही वजह है कि उत्तरप्रदेश को एक ऐसा सीएम दिया है जो चहुमुखी विकास के लिए जाने जाते हैं। माननीय मोदी जी और अमित भाई शाह जी ने माननीय योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चुनकर उत्तरप्रदेश की जनता के ऊपर बहुत बड़ा एहसान किया है और योगी जी ने भी आते ही यूपी का विकास शुरू कर दिया है। मोदी जी केंद्र में और योगी जी यूपी में, अब देखिये सिर्फ विकास की बयार चलेगी।

 

कौन हैं सैयद मज़हर अब्बास रिज़वी?

सैयद मज़हर अब्बास रिज़वी भाजपा में काफी वक़्त से सक्रीय कार्यकर्त्ता की भूमिका अदा कर रहे हैं। लखनऊ के रहने वाले सैयद मज़हर अब्बास रिज़वी ने भाजपा के लिए मुसलमानों और दलितों को जोड़ने का काम किया है।

सैयद मज़हर अब्बास रिज़वी को राजनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा आदि सभी बड़े मंत्रियों के साथ मंच पर भी देखा गया है। और ये भाजपा का एक बड़ा मुस्लिम चेहरा बन रहे हैं। पूर्वांचल में सैयद मज़हर अब्बास रिज़वी ने बहुत सारे पिछड़े, अति पिछड़े लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया है और यही कारण है कि भाजपा से दूरी बनाने वाले मुसलामन आज खुलकर भाजपा के समर्थन में आ रहे हैं।

.
****(इस पोस्ट के लिखे सभी अंश सैयद मज़हर अब्बास रिज़वी से बातचीत का हिस्सा हैं)****
एक्सक्लूसिव

ख़बर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe