
गुजरात से भाजपा के लोकसभा सांसद डॉ. केसी पटेल हनीट्रैप के शिकंजे में फंसाने वाली महिला को पुलिस ने गाजियाबाद के उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ करेगी।
बात दें कि डॉ. केसी पटेल को इंदिरापुरम की महिला द्वारा हनी ट्रैप कर पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस की टीम सोमवार दोपहर इंदिरापुरम पहुंची थी।
दिल्ली पुलिस की टीम ने महिला के नीति खंड स्थित घर पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला दिल्ली के एक कोर्ट में अधिवक्ता है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया।
सोमवार दोपहर दिल्ली पुलिस की एक टीम इंदिरापुरम के नीतिखंड पहुंची और महिला के घर पर दबिश दी। हालांकि टीम ने सोमवार को यह जानकारी देने से इंकार कर दिया था कि महिला उन्हें मिली या नहीं। सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उनसे किसी प्रकार की मदद नहीं मांगी है।
स्थानीय पुलिस ने किया जानकारी से इंकार, केस ट्रांसफर पर करेंगे जांच
ऐसे में उन्हें जानकारी नहीं है कि पुलिस टीम यहां आई थी या नहीं। उधर, सूत्रों की मानें तो एक माह पहले आरोपी महिला ने थाना इंदिरापुरम में एक सांसद के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी।
महिला का कहना था कि उसके दिल्ली स्थित चेंबर में सांसद से मुलाकात हुई थी और उसके पास रेप की घटना का वीडियो भी है। हालांकि महिला ने बाद में लिखित शिकायत नहीं दी, जिसके चलते पुलिस ने जांच नहीं की। पुलिस के अनुसार अगर उनके पास किसी प्रकार की शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
सांसद ने कहा फंसाया गया, महिला बोली- रेप हुआ
गुजरात से भाजपा के लोकसभा सांसद डॉ. केसी पटेल हनीट्रैप के शिकार हो गए हैं। सांसद को गाजियाबाद बुलाकर उनकी अश्लील सीडी बनाई गई और फिर 7 करोड़ रुपये की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर सीडी को सार्वजनिक करने व दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी गई।
सांसद की शिकायत के बाद महिला के खिलाफ एक्सर्टोशन व भ्रष्टाचार अधिनियम आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार केसी पटेल गुजरात के वलसाड सीट से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं। सांसद ने पिछले हफ्ते दिल्ली के नार्थ एवेन्यू थाने में दी शिकायत में कहा है कि महिला नार्थ एवेन्यू थाने इलाके में स्थित उसके सरकारी आवास पर आई थी।
महिला ने लॉ की पढ़ाई की हुई है। इंदिरापुरम निवासी महिला ने मई, 2016 में सांसद महोदय को मदद के लिए गाजियाबाद, यूपी बुलाया। यहां पर महिला ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गए।
इसके बाद उनके साथ क्या हुआ ये पता नहीं है। बाद में महिला उससे सात करोड़ रुपये मांगने लगी। महिला ने बताया कि उसने अश्लील सीडी बना ली है और पैसे नहीं दिए गए तो वह सीडी को सार्वजनिक कर देगी।
नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया
दूसरी तरफ महिला ने भी सांसद के खिलाफ नार्थ एवेन्यू थाने में दुष्कर्म करने की शिकायत दी थी। महिला की शिकायत पर जब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था तो महिला कोर्ट भी गई।
कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। जांच के बाद सांसद की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। विशेष पुलिस आयुक्त मुकेश मीणा का कहना है कि महिला के खिलाफ एक्सर्टोशन का मामला सामने भी सामने आया है।
बताया जा रहा है कि महिला ने हरियाणा के एक सांसद से इसी तरह पैसे की उगाही की थी। सांसद ने जारी एक बयान में कहा है कि उनके ऊपर लगे सारे आरोपी बेबुनियाद हैं। उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और वह जांच में सहयोग करेंगे।
महिला ने सांसद पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक सांसद ने 3 मार्च को उसे अपने सरकारी आवास में बुलाया था और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
इससे पहले भी सांसद उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। सांसद ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
जांच के बाद पुलिस ने सांसद की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का कहना है कि सांसद सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express