Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Automobile / अब पेट्रोल डीज़ल की होगी होम डिलीवरी

अब पेट्रोल डीज़ल की होगी होम डिलीवरी


आपने खाने पीने की चीजों की होम डिलीवरी सुनी होगी, इतना ही नहीं ऑनलाइन शॉपिंग करके अपनी जरुरत का सामान मंगवाते हैं, लगभग हर जरुरी सामान की होम डिलीवरी आपने सुनी होगी लेकिन पेट्रोल डीज़ल की होम डिलीवरी पहली बार सुनने को आ रही है।
सरकार पेट्रोल पंपों पर भीड़ कम करने के लिए एक नई योजना पर काम कर रही है। शुक्रवार को पेट्रोलियम मंत्रालय ने ट्विटर पर बताया है कि सरकार की ऐसी योजना है कि आने वाले समय में अगर ग्राहक प्री-बुकिंग करवाते हैं तो पेट्रोल और डीज़ल की होम डिलिवरी की जाएगी। ऐसा माना जाता है कि भारत में रोजाना लगभग 35 करोड़ लोग ईंधन भरवाने के लिए फ्यूल स्टेशनों पर जाते हैं।
अपने ट्वीट में पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है, ‘इस ऑप्शन पर विचार किया जा रहा है कि ग्राहकों को प्री-बुकिंग कराए जाने पर उनके घर पर पेट्रो उत्पादों की डिलिवरी की जाए। इससे ग्राहकों को फ्यूल स्टेशनों पर होने वाली वक्त की बर्बादी और लंबी लाइनों से निजात मिलेगी।’
गौरतलब है कि पेट्रो उत्पादों में से अभी केवल एलपीजी की होम डिलिवरी की जाती है जबकि सभी प्रकार के ऑटो फ्यूल (पेट्रोल, डीज़ल और सीएनजी) के लिए गाहकों को फ्यूल स्टेशनों पर जाना पड़ता है। इसके अलावा, पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में बताया है कि पेट्रो उत्पादों की खरीददारी में कैशलेस ट्रांजैक्शन में भी इजाफा हुआ है। पहले रोजाना लगभग 150 करोड़ रुपये के पेट्रो उत्पादों की रोजाना कैशलेस खरीददारी होती थी जो अब बढ़कर 400 करोड़ रुपये की हो गई है।

ऐसा माना जाता है कि भारत में फ्यूल स्टेशनों पर सालाना लगभग 2,500 करोड़ रुपये का ईंधन बेचा जाता है। भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने 1 मई से देश के पांच शहरों में ऐसी योजना भी लागू करने का फैसला किया है जिसके तहत पेट्रोल-डीजल के दामों में तेल कंपनियां रोजाना संशोधन कर सकेंगी। सबसे पहले यह योजना पुडुचेरी, विशाखापटनम, उदयपुर, जमशेदपुर और चंडीगढ़ में लागू की जाएगी। अभी कंपनियां हर महीने की 1 और 16 तारीख को कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय मूल्य के आधार पर हर 15 दिन में पेट्रोल-डीजल के दामों में संधोधन करती हैं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading