ख़बर 24 एक्सप्रेस रिव्यु ***
निर्देशन— सुनील सिप्पी
कलाकार— सोनाक्षी सिन्हा, करण गिल, पूरब कोहली, मनीष चौधरी, स्मिता तंबे
अवधी— 1 घंटा 56 मिनट
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म दबंग के बाद कई अलग अलग किरदार निभा चुकी हैै। जिसमें उनके जबर्दस्त एक्शन सीन भी शामिल है। इस शुक्रवार रिलीज उनकी नूर फिल्म एक महिला प्रधान फिल्म है। नूर में एक जर्नलिस्ट बनी है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं सोनाक्षी सिन्हा, कनन गिल, शिबानी दांडेकर, पूरब कोहली और एमके रैना। सुनील सिप्पी द्वारा निर्देशित फिल्म सबा इम्तियाज की नॉवल ‘कराची यू आर किलिंग मी’ से प्रेरित है।
‘नूर’ कहानी एक ऐसे पत्रकार की जो जिंदगियों से जुड़ी खबरों को तवज्जो देती है पर उसका बॉस उसे उन कहानियों से दूर रखता है जिसके चलते नूर यानी सोनाक्षी को अपनी जिंदगी और काम दोनों बेरंग लगने लगते हैं और फिर एक दिन नूर के हाथ लगती है एक ऐसी खबर जिससे उसे अपने सपने पूरे होते नजर आते हैं। लेकिन बीच में ही कुछ ऐसा होता है जो उसके मुसीबत में डाल देते हैं। अब ऐसे में नूर अपने आपको को बचाने और अपने सपने को पूरा करने की कोशिश में ऐसे रास्ता तय करती है जो उसने कभी सोचा नहीं था।
नूर नायिका प्रधान फिल्म है। इसमें सोनाक्षी के अतिरिक्त और कोई जाना पहचाना नाम नहीं है। दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने की जवाबदारी सोनाक्षी सिन्हा पर ही है। नायिका प्रधान फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत नहीं ले पाती हैं। इसका ताजा उदाहरण पिछले एक माह में प्रदर्शित हुई बेगम जान, नाम शबाना और फिल्लौरी हैं जो असफल रही हैं। यह तीनों फिल्में नायिका प्रधान थी। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा ‘नूर’ के लिए कितने दर्शकों को अपने साथ जोड पाती हैं यह देखने की बात है। इस फिल्म का प्रचार भी बेहद ठंडा रहा है। दर्शकों में इस फिल्म के लिए कोई रुचि नहीं है। फिल्म के ट्रेलर और डॉयलॉग प्रोमो को दर्शकों ने अस्वीकार कर दिया है। इन सब बातों के साथ-साथ इन दिनों आईपीएल का दौर चल रहा है, जिसके चलते शाम के शो में भीड नजर नहीं आती है।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express
