
किसी ने सपनों में भी नहीं सोचा होगा? कि उनके साथ क्या हो जाएगा?
बच्चों के बड़े-बड़े अरमान थे, उन्ही अरमानों को लेकर वे कोचिंग जाते थे ताकि उनके सपनों के पंख लग जाएं। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
आपको बात दें कि सूरत शहर के तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को आग लगने से 15 छात्रों समेत 20 की मौत हो गई। इमारत चार मंजिला थी और इसकी दूसरी मंजिल पर आग लगी। हादसे के वक्त दूसरी मंजिल पर डिजाइनिंग की कोचिंग चल रही थी। जान बचाने के लिए 13 बच्चे चौथी मंजिल से कूद गए। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
सूरत अग्निकांड : कोचिंग संचालक गिरफ्तार, तीन के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी।
सूरत पुलिस कमिश्नर सतीश शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक 20 लोगों की मौत हुई है वहीं 20 अन्य घायल हैं। मामले में कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं शहर में हर तरह की कोचिंग क्लासेस के संचालन पर फिलहाल रोक लगी दी गई है। क्लासेस अब तभी शुरू होंगी जब उनमें फायर सेफ्टी की व्यवस्था होगी
जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है उनमें बिल्डर, हर्षल वकारिया और जिग्नेश के अलावा कोचिंग सेंटर के मालिक भार्गव भुटानी शामिल हैं। घटना के बाद एहतियात के तौर पर शहर के सभी कोचिंग सेंटर्स के संचालन पर रोक लगा दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के काफी देर बाद तक फायर ब्रिगेड वहां नहीं पहुंची थी जिसके कारण हादसा बड़ा हो गया।
सरकार ने शहरी विकास विभाग के सचिव को घटना की जांच करने और तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। इस बात की भी जांच की जाएगी कि इमारत में अवैध निर्माण तो नहीं हुआ था। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडास्मा ने कहा कि घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के फुटेज भी सामने आए हैं। वीडियो में कई छात्र चौथी मंजिल से कूदते दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने 2 छात्राओं को बचाने की भी कोशिश की। कई की मौत तो इमारत से कूदने की वजह से हुई। और कई गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल की गाड़ियां आग लगने के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। लेकिन, उस वक्त उनके पास जरूरी उपकरण नहीं थे, जिनके जरिए आग में फंसे बच्चों को बाहर निकाला जा सके। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जिस वक्त बच्चे इमारत से छलांग लगा रहे थे, उस वक्त दमकल की गाड़ियां सामने खड़ी थीं। लेकिन, उनकी सीढ़ियां ऊपरी मंजिल तक नहीं पहुंच पाईं।
गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने हादसे पर दुख जताते हुए उन्होंने बच्चों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है और साथ ही प्रशासन को आदेश दिए कि एक दिन के भीतर हादसे की जांच रिपोर्ट पेश की जाए। रुपाणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी बात की है। नड्डा ने एम्स ट्रामा सेंटर के निदेशक को हर संभव मदद के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली एम्स में भी डॉक्टरों की एक टीम को अलर्ट रखा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हादसे पर दुःख जताते हुए अपनी संवेदनायें प्रकट की हैं।

रिपोर्ट : जगदीश जी तेली, खबर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express