Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / दिल्ली की इस सीट से भाजपा के लिए बैटिंग करेंगे गौतम गंभीर

दिल्ली की इस सीट से भाजपा के लिए बैटिंग करेंगे गौतम गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम का काफी समय तक हिस्सा रहे गौतम गंभीर अब राजनीतिक पारी खेलने जा रहे हैं। भाजपा उन्हें दिल्ली से चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है।

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एक और वर्तमान सांसद पर भरोसा जताया है। सोमवार देर रात पार्टी की चयन समिति ने दिल्ली की दो और सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की।

नई दिल्ली से वर्तमान भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी और पूर्वी दिल्ली सीट से क्रिकेटर गौतम गंभीर टिकट दिया। बुधवार को दोनों ही उम्मीदवार अपने संसदीय क्षेत्र में रोड शो और नामांकन करेंगे। हालांकि इस बीच चयन समिति ने दिल्ली की एक सीट को लेकर अभी फैसला नहीं सुनाया है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर चर्चाओं में रहने के बाद क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा ही था कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें राजनीतिक पारी खेलने के लिए चुनावी पिच तैयार कर दी।

गौतम गंभीर पहली बार बुधवार को नामांकन के साथ सियासी पारी की ओपनिंग करने जा रहे हैं। क्रिकेट जगत में कई अहम रिकॉर्ड बनाने वाले गौतम गंभीर के पास उनके प्रशंसकों की तादाद ही उनकी बड़ी चुनावी मजबूती बनकर उभर सकती है। 2008 में भारत सरकार इन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भी कर चुकी है।

37 वर्षीय बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के सामने कांग्रेस के अरविंद सिंह लवली और आप की आतिशी हैं। इसी के साथ ही राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो दिल्ली की कुछ सीटों पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है इनमें से एक सीट है पूर्वी दिल्ली।

Source


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe