Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / टिकट कन्फर्म न होने पर बीजेपी के दलित सांसद उदित राज दिखाने लगे आँखें

टिकट कन्फर्म न होने पर बीजेपी के दलित सांसद उदित राज दिखाने लगे आँखें

बीजेपी के दिल्ली से सांसद उदितराज का इंतजार लंबा होता जा रहा है। उदितराज एक ओर टिकट की आस लागये बैठे हैं तो दूसरी ओर उनके टिकट कटने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बता दें कि बीजेपी दिल्ली की चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। बाकी की तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है। अटकलें लगाई जा रही है कि इन तीनों सीट पर पार्टी अपने पुराने सांसदों का टिकट काट सकती है। इनमें उदित राज का नाम भी है। यही वजह है कि उन्होंने आज ट्वीट कर कहा कि अगर पार्टी टिकट काटती है तो यह दलितों के साथ धोखा होगा।

उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद उदित राज ने कहा कि टिकट को लेकर अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, निर्मला सीतारमण, अरुण जेटली से बात करने की कोशिश की, लेकिन उदितराज की बात ही नहीं हो पा रही हैं। सांसद उदितराज चिंता में हैं कि उनका टिकट है भी की नहीं। इस कशमकश में वे भाजपा को न तो ढंग से धमकी दे पा रहे हैं और न ही समर्थन कर पा रहे हैं।
उनका मानना है कि भाजपा उनका टिकट काटकर दलितों के साथ धोखा नहीं करेगी।

लेकिन बातों बातों में उदितराज कह रहे हैं कि “मैंने अपनी पार्टी विलय की। पूरे देश से मेरे करोड़ों समर्थक मेरी टिकट को लेकर बेचैन हैं। उत्तर पश्चिम दिल्ली से मेरा नाम अभी तक घोषित नहीं किया है। मेरे समर्थकों ने आज शाम 4 बजे तक इंतज़ार करने को कहा है। आखिर में मैं बीजेपी से उम्मीद करता हूं कि वह दलितों को धोखा नहीं देगी।’
भाजपा आलाकमान से बात न होने पर उन्होंने यह बात वाकायदा ट्वीट के जरिये कही है।

बता दें कि बीजेपी ने रविवार को दिल्ली की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने दिल्ली की चांदनी चौक सीट से डॉक्टर हर्षवर्धन, उत्तर-पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा और दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधुड़ी को टिकट दिया है। पार्टी ने अभी तक पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से टिकट का ऐलान नहीं किया है।

*********

Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading