Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / मौसम विभाग की चेतवानी को न करें दरकिनार, तेज़ आंधी के साथ बारिश की संभावना, इन इलाकों में बताया सबसे ज्यादा खतरा

मौसम विभाग की चेतवानी को न करें दरकिनार, तेज़ आंधी के साथ बारिश की संभावना, इन इलाकों में बताया सबसे ज्यादा खतरा

 

“मौसम विभाग ने तेज़ आंधी तूफान और बारिश को लेकर चेतवानी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक 48-72 घंटे के अंदर तेज़ आंधी तूफान और बारिश की संभावना है।”

 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगले 48 घंटों तक लोग सतर्क रहें।
विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके सटे एनसीआर के कुछ स्थानों पर अगले कुछ घंटों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लबगढ, खुर्जा, ग्रेटर नोएडा, बिजनौर और बुलंदशहर में आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा अगले 48 – 72 घंटे पंजाब में भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 

 

मौसम विभाग के निर्देशक मनमोहन सिंह ने कहा, कई राज्यों में 6-8 मई को बारिश होने की संभावना है। शिमला, सोलन , हमीरपुर , मंडी , कांगड़ा और ऊना के कई जिलों में तेज हवाएं और तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई है।
अगले दो घंटों में दिल्ली और इससे सटे इलाकों में बारिश के साथ तूफान आने के संभावना है। मौसम विभाग ने यह चेतावनी जारी की। गृह मंत्रालय ने कहा कि कल देश के 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में तूफान, बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों में बारिश के साथ तूफान आ सकता है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ आंधी की संभावना हैं।
इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड , मणिपुर , मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है। कश्मीर, उत्तराखंड , हिमाचल प्रदेश,पंजाब , हरियाणा , चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में आंधी आने की संभावना है।

 

राजस्थान के अलवर, धौलपुर व भरतपुर जिलों में आए शक्तिशाली धूल भरी आंधी और तूफान से 31 लोगों की मौत हो गई और 100 लोग घायल हो गए। राज्य में आए तूफान में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली जिससे पेड़ गिर गए, टेलीफोन सेवा, बिजली-पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई और घरों को नुकसान पहुंचा है।
उत्तर प्रदेश के कई स्थानों में धूल भरी आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने से 62 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से 43 लोग आगरा से हैं। बुधवार रात को हुए इस घटना में अन्य 47 लोग घायल भी हो गए।

 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading