
केंद्र सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। इस बार जो कदम उठाया है वो हज यात्रा को लेकर है। हज पर जाने वाले यात्रियों को अब से सब्सिडी नहीं दी जाएगी।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इसए पहले ही केंद्र सरकार को साल 2022 तक हज सब्सिडी पूरी तरह खत्म करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही हज सब्सिडी को खत्म्ा करने के लिए सरकार कवायद कर रही थी। 2014 से इसे खत्म करने की कवायद हो रही थी लेकिन इस तरह एक साथ खत्म हो जाएगी इसकी किसी नव कल्पना भी न की थी।
वहीं कुछ मुस्लिम संगठनों का कहना है कि मुद्दों से भटकाने के लिए सरकार यह खेल खेल रही है। उनका कहना है कि सब्सिडी खत्म करने से उन्हें न तो कोई नुकसान होने वाला है और न ही लाभ। संगठनों का कहना है कि सरकार अपने खिलाफ उठ रही आवाजों को दबाने के लिए इस तरह की हरकत कर रही है ताकि पब्लिक का ध्यान सरकार के कार्यों पर न जाकर इन मुद्दों पर ही अटका रहे।
आपको बता दें कि मंगलवार को इस संबंध में सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए एक झटके में ही हज सब्सिडी को खत्म कर दिया है। इसके बाद अब इस साल हद यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को मिलने वाली सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाएगा।
सरकार की ओर से बताया गया है कि सब्सिडी की रकम को मुस्लिमों के उत्थान के दूसरे कार्यों पर खर्च किया जाएगा। सब्सिडी मद की करीब 700 करोड़ की राशि मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा पर खर्च की जाएगी। बता दें कि इस साल 1.75 लाख लोग हद यात्रा पर जाने वाले हैं।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express