Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / आईटीआई बेरोजगारों का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, हाय हाय के नारे से गूंजा जिला कलेक्टर परिसर, जगदीश जी तेली की रिपोर्ट

आईटीआई बेरोजगारों का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, हाय हाय के नारे से गूंजा जिला कलेक्टर परिसर, जगदीश जी तेली की रिपोर्ट

 

 

 

आईटीआई बेरोजगारों ने डूंगरपुर में वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, हाय हाय के नारे से गूंजा जिला कलेक्टरी परिसर जगदीश जी तेली की रिपोर्ट

 

डूंगरपुर। आईटीआई बेरोजगार संघ ने बेरोजगारी के खिलाफ जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। और राज्य की वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हंगामा डूंगरपुर जिला कलेक्टरी के गेट के बाहार आईटीआई बेरोजगार संघ ने रैली को निकाल कर किया।
यह विरोध प्रदर्शन लटकी पड़ी भर्ती प्रक्रिया को ले कर सभी आईटीआई बेरोजगारों ने कलेक्टर कार्यालय पहुँच कर धरना दिया ।
आईटीआई बेरोजगार संघ के अध्यक्ष जिग्नेश यादव ने हमारे राजस्थान संवाददाता जगदीश जी तेली को बताया कि राज्य सरकार ने विधुत विभाग में आईटीआई के तहत 2011 में भर्ती निकली थी इसके बाद वर्तमान समय तक विधुत विभाग ने अभी तक कोई भर्ती नहीं कराई गयी हैं। जबकि बोर्ड ने 1 जनवरी 17 को भी लाईन मैन और मीटर रिडर की भर्ती की घोषणा सरकार ने की थी। आजतक ये भर्ती नहीं कराई है।
सभी नई आरोप लगाया कि जब वैकेंसी हैं तो सरकार भर्ती क्यों नहीं कर रही है। सरकार बेरोजगारों के खिलाफ साजिश रच रही है। सरकार चाहती ही नहीं कि देशज के बेरोजगारी मिटे और देश समृद्ध बनें।

राज्य सरकार की तरफ से 12 दिसम्बर 2017 को को भी 9000 टेक्नीकल हेल्पर की भर्ती की घोषणा पुनः की गई हैं।
लेकिन इसके लिए सरकार ने अभीतक इसकी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है। इस वजह से आईटीआई बेरोजगार युवाओं का भविष्य अन्धकार में है। आईटीआई बेरोजगार संघ ने मुख्यमंत्री से अतिशीघ्र विज्ञप्ति जारी करके भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
आईटीआई बेरोजगार संघ का कहना है कि अगर सरकार ने उनकी नहीं सुनी तो यह आंदोलन जारी रहेगा।

 

****

 

रिपोर्ट: जगदीश जी तेली

न्यूसड डेस्क: ख़बर24 एक्सप्रेस,
डूंगरपुर, राजस्थान


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe