Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / आम आदमी पार्टी की बैठक जारी, मीटिंग में पहुँचने पर वक्ताओं की सूची में कुमार विश्वास का भी नाम

आम आदमी पार्टी की बैठक जारी, मीटिंग में पहुँचने पर वक्ताओं की सूची में कुमार विश्वास का भी नाम

 

 

आज आम आदमी की पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक हुई, लेकिन इस बैठक कि सबसे खास बात ये रही कि पार्टी से नाराज़ चल रहे कुमार विश्वास मीटिंग में शामिल होने पहुँच गए और उनका अरविन्द केजरीवाल ने स्वागत किया।
साल में एक बार होने वाली इस बैठक का आयोजन बाहरी दिल्ली के अलीपुर में किया जा रहा है। इस मीटिंग में पार्टी के संस्थापक सदस्यों, प्रतिनिधियों समेत राज्यों में पार्टी प्रभारी हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में हिस्सा लेने के लिए आप नेता कुमार विश्वास पहुंच गए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि ऐन वक्त पर वक्ताओं की सूची में कुमार विश्वास का नाम भी शामिल किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि कुमार विश्वास करीब ढाई बजे मीटिंग को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कुमार विश्वास के संबोधन के दौरान यह रार सतह पर आ सकती है। क्योंकि कुमार विश्वास पर आरएसएस एजेंट होने का आरोप लगाने वाले आप विधायक अमानतुल्ला का निलंबन रद्द किए जाने के बाद पार्टी में अंदरूनी रार नजर आ रही है।

कुमार विश्वास अमानतुल्ला की वापसी को सियासी प्रपंच बता रहे हैं। ऐसे में यह बैठक काफी अहम है। पहले विश्वास का नाम मुख्य वक्ताओं में शामिल नहीं था लेकिन बैठक से ऐन पहले उनका नाम वक्ताओं की सूची में शामिल किया गया। आप की राष्ट्रीय परिषद में लगभग 300 सदस्य हैं। आज होने वाली बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित 150 सदस्य भाग ले रहे है।

सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक रजिस्ट्रेशन और नाश्ते के लिए समय तय किया गया है। 10.30 मिनट पर कार्यक्रम की शुरुआत के साथ मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा देंगे। 11 बजे गोपाल राय दिल्ली में संगठन के विस्तार पर चर्चा करेंगे। 11.30 बजे संजय सिंह देश में मौजूदा अर्थव्यवस्था, रोजगार और किसानों के हालात पर बातचीत करेंगे। 12 बजे से 1.30 बजे तक राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ग्रुप बनाकर बैठक में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

2 बजे से 4.15 बजे तक तमाम ग्रुप अपने-अपने राज्य में पार्टी संगठन की मौजूदा स्थिति पर प्रेजेंटेशन सौपेंगे। पार्टी नेता आशुतोष को 4.15 से 4.30 बजे तक राजनीतिक प्रस्ताव रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंत में शाम 4.30 बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल कार्यकर्ताओं का संबोधित करेंगे।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading