Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / रायबरेली एनटीपीसी त्रासदी: अब तक 30 लोगों की मौत 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल, इस त्रासदी में ना पीएम पहुंचे ना सीएम

रायबरेली एनटीपीसी त्रासदी: अब तक 30 लोगों की मौत 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल, इस त्रासदी में ना पीएम पहुंचे ना सीएम

 

 

 

रायबरेली एनटीपीसी में बॉयलर फटने से जो त्रासदी हुई है वो कई परिवारों की आंखों में आँसू लेकर आई है। दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह तक कांप गयी। वहां काम करने वाले लोगों के मुताबिक जब बॉयलर फटा तो जो लोहे की रॉड तक गल गयीं। अब आप समझिए जो अंदर बॉयलर के पास काम कर रहे होंगे उनका क्या हाल हुआ होगा?

लोगों के मुताबिक जब बॉयलर फटा तो लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला, उनको इतना वक़्त तक नहीं मिला कि जो सेफ्टी बेल्ट पहनकर वो काम कर रहे थे उसको निकालकर भाग सकें।
गर्म राख की चपेट में जो आया उसको पूरी तरह झुलसा दिया। इस त्रासदी की वजह से अभी तक 30 लोग शिकार हो चुके हैं और 40 से ज्यादा लोग अभी जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं उन्होंने मॉरीशस से ही मरने वालों के प्रति अपनी संवेदनाये प्रकट कर दीं और 2 लाख के मुआवजे का ऐलान के दिया। लेकिन योगी अपना दौरा बीच में छोड़कर नहीं आये.. काश चुनाव नजदीक होते..।

पीएम मोदी भारत में ही हैं और गुजरात और हिमाचल के चुनावों में व्यस्त हैं क्या उत्तरप्रदेश के लोगों के प्रति उनकी भी कोई संवेदनाएं नहीं हैं? क्या ट्विटर पर लिख देने से या मीडिया में कह देने भर से लोगों के प्रति उनकी भावनाएं स्पष्ट नज़र आ सकती हैं?
जो लोग इस त्रासदी में मारे गए हैं वो तो कभी वापस नहीं आ सकते, न ही सीएम या पीएम के आने से वो जिंदा हो जाएंगे और न ही उन पीड़ित परिवारों के जख़्म भर जाएंगे। पीएम न सही लेकिन सीएम का तो फर्ज़ बनता है अपने प्रदेश की जनता के प्रति जबावदेही का।
सीएम अपने में व्यस्त हैं पीएम अपने में, लेकिन जनता के दर्द देखे कौन, विपक्ष के नेता जाते हैं तो उन पर राजनीति का आरोप लगता है जनता के दर्द को कौन जानेगा, समझेगा?

काश यूपी में भी चुनाव हो रहे होते…।

आपको बता दें कि एनटीपीसी के बॉयलर में बुधवार को हुए विस्फोट की वजह से 30 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 200 से ज्यादा घायल हैं। ऊर्जा मंत्रालय और पीएम मोदी की तरफ से आर्थिक मदद का ऐलान तो हो चुका है। ऊर्जी मंत्री आरके सिंह ने ऐलान किया कि जान गंवाने वालों के परिवार को 20-20 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
गंभीर रुप से जख्मी लोगों को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे और कम चोट वालों को दो लाख रुपए दिए जाएंगे। इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को पीएम मोदी ने दो-दो लाख रुपए के मुआवजे देने का ऐलान पहले ही कर दिया था, उनकी ओर से घायलों को पचास-पचास हजार की मदद दी जाएगी।

गौरतलब है कि रायबरेली के ऊंचाहार स्थित नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) के प्लांट में बुधवार दोपहर 3.40 बजे बड़ा हादसा हुआ। 500 मेगावाट की यूनिट नंबर 6 की बॉयलर स्टीम पाइप धमाके के साथ फट गई। इस हादसे में अब तक 30 लोगों की मौतों हो चुकी है वहीं, 200 से ज्यादा झुलस गए। 40 से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो गंभीर रूप से झुलस गए हैं और जिंदगी मौत के बीच जूझ रहे हैं।

इस घटना की जिम्मेदारी किसकी बनती है ये जाँच का विषय है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन पीएम और सीएम की इस बेरुखी ने लोगों के दर्द को दुगना कर दिया है। लोगों का कहना है कि यूपी में अगर इलेक्शन हो रहे होते तो सीएम योगी अपना दौरा बीच मे छोड़कर आ गए होते और पीएम भी रायबरेली में नज़र आते।

 

****

ख़बर 24 एक्सप्रेस

 

मनीष कुमार

 


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading