
पीरियड्स होना एक नेचुरल प्रोसेज है और लड़कियों को हर महीने इससे दो चार होना पड़ता है। कपड़े में स्टेन लगने का डर, पेट में दर्द होना और बार-बार सिर चकराना ये ऐसी चीजें हैं जो इस दौरान लड़कियों को होती है।

हलांकि इस समय लड़कियों को कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए नहीं तो जिंदगी भर की परेशानी खड़ी हो सकती है।
- इस दौरान लड़कियां शारीरिक रुप से कमजोर हो जाती हैं इसलिए इस दौरान एक्सरसाइड करने से बचें। एक्सरसाइज करने से पेट में दर्द और ज्यादा ब्लीडिंग होने लगती है।
- हाइजीन रहना बहुत जरूरी होता है। हो सके तो सैनेटरी नैपकिन तो हर 3 से 4 घंटे में बदले नहीं तो बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
- पीरियड्स के दौरान लड़कियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो फिजिकल रिलेशनशिप इस दौरान न बनाए। ऐसा करने से न केवल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है बल्कि दर्द भी ज्यादा होता है।
- पीरियड्स के दौरान शरीर को विटामिन और मिनरल्स की ज्यादा आवश्यकता होती है। ऐसे में फास्ट रखना सेहत पर भारी पड़ सकता है।
- इस दौरान कम से कम 8 घंटे की नींद लेना बॉडी के लिए जरूरी होता है। कम घंटों की नींद से सिर में दर्द के साथ-साथ बॉडी पेन जैसी प्रॉब्लम्स होने लगती हैं।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7