Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Naveen Kumar Nandan ने Bhopal की महिला पत्रकार से काम करवाया, पैसे मांगने पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल, दे डाली जान से मारने की धमकी

Naveen Kumar Nandan ने Bhopal की महिला पत्रकार से काम करवाया, पैसे मांगने पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल, दे डाली जान से मारने की धमकी

मीडिया जगत में फ्रीलांस पत्रकारों के शोषण का एक और गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ‘नेशनल दस्तक’ और बामसेफ न्यूज से जुड़े बताये जा रहे पत्रकार नवीन कुमार नंदन ने एक फ्रीलांस महिला पत्रकार से काम करवाने के बावजूद उसका मेहनताना नहीं दिया।

जब महिला पत्रकार ने अपने बकाया भुगतान की मांग की, तो कथित तौर पर उसे बेहद अभद्र, अश्लील और अपमानजनक गालियों का सामना करना पड़ा।

पीड़िता के अनुसार, वह नियमित कर्मचारी नहीं बल्कि फ्रीलांस आधार पर काम कर रही थी। काम पूरा होने के बाद जब उसने पेशेवर तरीके से अपने पारिश्रमिक की बात की, तो उसे भुगतान के बजाय धमकियां और अपमानजनक भाषा सुननी पड़ी।

सामने आए ऑडियो क्लिप में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल होने का दावा किया जा रहा है, वह किसी भी सभ्य समाज और पत्रकारिता के मूल्यों के खिलाफ मानी जा रही है।

नवीन कुमार नंदन जोकि खुद को दलित शोषितों का पत्रकार बताता है वो क्या वो इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर सकता है? लेकिन उसने किया है। क्योंकि जब हमने उसे फोन किया तो उसने उसी भाषा में हमारी टीम के साथ भी बात की, अभद्रता की।

अब आप सोचिए कि ऐसा पत्रकार क्या वाकई दलितों की बात करता होगा? शोषितों के लिए आवाज उठाता होगा? जो अपना मेहनताना मांगने पर एक महिला को बेहद ही अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करता हो वो कैसे किसी के हक की बात कर सकता है?

दलित-बहुजन विमर्श की आड़ में शोषण?

सबसे गंभीर सवाल यह उठ रहा है कि जो व्यक्ति सार्वजनिक रूप से खुद को दलित-शोषितों और स्त्री अधिकारों की आवाज़ बताता है, उसी पर एक फ्रीलांस महिला पत्रकार के शोषण का आरोप लग रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकार संगठनों का कहना है कि यह दोहरे चरित्र का मामला है, जहां विचारधारा की आड़ लेकर कमजोर तबके के लोगों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जाता है।

फ्रीलांस पत्रकारों की मजबूरी उजागर

इस प्रकरण ने फ्रीलांस पत्रकारों की उस मजबूरी को भी उजागर किया है, जहां न कोई स्थायी अनुबंध होता है और न ही भुगतान की कोई गारंटी। काम पूरा करने के बाद मेहनताना मांगना भी कई बार अपमान और धमकी का कारण बन जाता है।

कार्रवाई की मांग तेज

पीड़िता और पत्रकार संगठनों ने मांग की है कि:

  • सामने आए ऑडियो क्लिप की निष्पक्ष जांच कराई जाए
  • महिला से अभद्र भाषा और धमकी देने के आरोपों में सख्त कानूनी कार्रवाई हो
  • फ्रीलांस पत्रकारों के भुगतान और सुरक्षा को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश बनाए जाएं

वहीं जब हमारी टीम ने भी नवीन कुमार नंदन से बातचीत की तो उसने हमारी टीम के साथ भी अभद्रता की। ऐसे में कथित पत्रकार पर आरोप गंभीर हैं और अब सभी की निगाहें जांच और कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।

पीड़िता ने इसकी शिकायत की है। अब देखना होगा कि भोपाल पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

यह समाचार पीड़िता के आरोपों और उपलब्ध ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रकाशित किया गया है। साथ ही हमारी टीम के साथ भी नवीन कुमार नंदन ने अभद्रता की, उसी के आधार पर ये खबर बनाई गई है। हम भोपाल पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। कि जब ऐसे मानसिक रोगी को जेल होती है

जो भी अपडेट इस खबर पर आएगा, हम जल्द से जल्द आपतक पहुंचाने की कोशिश करेंगे


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading