Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / महिला पत्रकार से गाली-गलौज और धमकी, National Dastak, Bamcef News के कथित पत्रकार Naveen Kumar Nandan की घटिया मानसिकता बेनकाब

महिला पत्रकार से गाली-गलौज और धमकी, National Dastak, Bamcef News के कथित पत्रकार Naveen Kumar Nandan की घटिया मानसिकता बेनकाब

National Dastak Bamcef News | Naveen Kumar Nandan Exposed | Bhopal Police | Crime News | Crime Story | Khabar 24 Express


मीडिया जगत के लिए यह खबर शर्म, गुस्से और चेतावनी तीनों है। National Dastak और BAMCEF News से जुड़ा खुद को “दलित-शोषितों की आवाज़” बताने वाला व्यक्ति नवीन कुमार नंदन, असल में महिला पत्रकारों के साथ कैसा व्यवहार करता है यह अब कॉल रिकॉर्ड और शिकायत के साथ सामने है।

भोपाल की एक फ्रीलांस महिला पत्रकार से काम पूरा करवाने के बाद नवीन कुमार नंदन ने न सिर्फ उसकी सैलरी रोकी, बल्कि पैसे मांगने पर गालियां दीं, अपमान किया और जान से मारने की धमकी तक दी

यह कोई सुनी-सुनाई बात नहीं है बल्कि कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसमें नवीन कुमार नंदन बेहद घटिया, अश्लील और डराने वाली भाषा का इस्तेमाल करता साफ सुना जा सकता है।

Bhadas 4 Media और Khabar 24 Express की खबर के बाद दी गई सैलरी

Bhadas 4 Media और Khabar 24 Express की खबरों के दबाव में दी सैलरी, लेकिन अभद्रता नहीं रुकी

जब यह मामला Bhadas 4 Media और खबर 24 एक्सप्रेस में प्रमुखता से सामने आया, तब जाकर नवीन कुमार नंदन ने मजबूरी में महिला की सैलरी दी। लेकिन सैलरी देने के बाद भी उसकी मानसिकता नहीं बदली। अभद्रता जारी रही, धमकियां जारी रहीं, और महिला के साथ-साथ उसके दोस्तों से भी बदतमीजी की गई।

नवीन कुमार नंदन ने साफ कहा “वीडियो डिलीट करवा दो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।”

कानून को भी ठेंगा: महिला का नाम और चेहरा दिखाकर वीडियो अपलोड

इतना ही नहीं, नवीन कुमार नंदन ने अपने यूट्यूब चैनल पर महिला पत्रकार का नाम और चेहरा दिखाते हुए वीडियो अपलोड किया। यह सीधा-सीधा महिला की सुरक्षा और कानून दोनों का उल्लंघन है। जिस व्यक्ति को कानून का ‘क’ भी समझ में नहीं, वह खुद को पत्रकार कहता है यह अपने आप में मीडिया पर कलंक है।

नवीन कुमार नंदन महिलाओं के पार्टी कैसी मानसिकता रखता है ये साफ उजागर हो गया। इसने जिस तरह वीडियो बनाया, वीडियो में उल्टा महिला पत्रकार पर आरोप लगाए इसकी मानसिकता सबके सामने आ गई।

ब्लैकमेलिंग का झूठा नैरेटिव, लेकिन रिकॉर्डिंग ने सब खोल दिया

नवीन कुमार नंदन ने बचने के लिए महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने की कोशिश की, लेकिन ऑडियो रिकॉर्डिंग ने उसकी सारी स्क्रिप्ट फाड़ दी। रिकॉर्डिंग में साफ है गालियां नंदन दे रहा है, धमकी नंदन दे रहा है, और महिला सिर्फ अपनी मेहनत की कमाई मांग रही है।

हमारी टीम से भी अभद्रता, यही है इसका असली चरित्र

जब हमारी टीम ने केवल पक्ष जानने के लिए नवीन कुमार नंदन को कॉल किया, तो उसने पत्रकारिता का जवाब पत्रकारिता से नहीं, गालियों से दिया। यह साबित करता है कि यह कोई “गलती में हुआ व्यवहार” नहीं,
बल्कि इस आदमी की आदत और चरित्र है।

अब सबसे बड़ा सवाल

जो व्यक्ति खुद को शोषितों का मसीहा बताता है, वह एक महिला की इज्जत, मेहनत और अधिकार को कैसे रौंद सकता है? क्या यही है दलित-वंचितों की आवाज़? या फिर यह सिर्फ नकाब है, जिसके पीछे एक संस्कारविहीन, महिला-विरोधी मानसिकता छिपी है?

फ्रीलांस पत्रकारों की सच्चाई

यह मामला सिर्फ एक महिला का नहीं है। यह उस गंदे सिस्टम का चेहरा है, जहां काम करवाया जाता है, पैसे रोके जाते हैं, और मांगने पर डराया-धमकाया जाता है।

पुलिस शिकायत दर्ज, सबूत मौजूद

पीड़िता ने पूरे मामले की भोपाल में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कॉल रिकॉर्डिंग और लिखित बयान मौजूद हैं।
अब जिम्मेदारी सिस्टम की है, भोपाल पुलिस कि है कि वह यह तय करे क्या महिला पत्रकार सुरक्षित है? और क्या ऐसे लोगों को पत्रकार कहलाने का हक है?

इसके अलावा एक बात और बता दें कि जिस लहजे में नवीन कुमार नंदन बात कर रहा है उससे साफ है कि इसे न तो कानून का कोई डर है और न ही खौफ, यही वजह है कि ये पत्रकारिता की आड़ में महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार करता होगा।

साफ संदेश

यह खबर किसी अफवाह पर नहीं, रिकॉर्डिंग, बयान और प्रत्यक्ष अनुभव पर आधारित है। नवीन कुमार नंदन आरोपी है और उसे एक्सपोज़ करना पत्रकारिता का फर्ज़।

खबर 24 एक्सप्रेस सच दिखाता रहेगा, चाहे सामने कितना भी शोर क्यों न हो।



Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading