Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / गोंदिया: मरम्मत के लिए लाई गई एम्बुलेंस में आग, ऑक्सीजन सिलेंडर फटा; 400 मीटर दूर तक गिरे वाहन के टुकड़े

गोंदिया: मरम्मत के लिए लाई गई एम्बुलेंस में आग, ऑक्सीजन सिलेंडर फटा; 400 मीटर दूर तक गिरे वाहन के टुकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट अनमोल पटले | गोंदिया : जिले के गोरेगांव तालुका में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। मरम्मत के लिए लाई गई एम्बुलेंस (108) में अचानक आग लगने के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया।

धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों और दुकानों की खिड़कियां टूट गईं, जबकि एक दुकान में आग लग गई। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

कैसे हुई घटना

13 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे देवरी तालुका के चिचगढ़ ग्रामीण अस्पताल की खराब एम्बुलेंस को गोंदिया से मुंडीपार स्थित मंडोदेवी वर्कशॉप में मरम्मत के लिए लाया गया था। चालक वाहन पार्क कर चाय पीने गया था तभी अचानक इंजन से धुआं उठना शुरू हुआ।

कुछ ही मिनटों में एम्बुलेंस आग की चपेट में आ गई। अंदर रखे ऑक्सीजन सिलेंडर ने आग पकड़ ली और जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट की तीव्रता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि एम्बुलेंस के कुछ हिस्से 300 से 400 मीटर दूर तक उड़ गए।

इलाके में दहशत

धमाके से आसपास के घरों और दुकानों के शीशे टूट गए। एक दुकान में आग भी लग गई। सौभाग्य से घटना के वक्त एम्बुलेंस और दुकान के पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जांच शुरू

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन तब तक एम्बुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी। गोरेगांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि आग कैसे लगी और विस्फोट की वास्तविक वजह क्या थी।


ब्यूरो रिपोर्ट : अनमोल पटले | गोंदिया


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe