
Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE | ECI Update : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। दो चरण के मतदान के बाद अब यह तय होगा कि अगले पांच साल तक राज्य की सत्ता किसके हाथ में रहेगी। शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। ताजा अपडेट के अनुसार बिहार में एनडीए को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है।
NDA को बढ़त, Mahagathbandhan पिछड़ रहा
Bihar Chunav Result 2025 LIVE Trends के अनुसार एनडीए 182 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि महागठबंधन को सिर्फ 55 सीटों पर बढ़त मिली है। इन आंकड़ों से साफ है कि एनडीए की सरकार की वापसी लगभग तय दिख रही है।
नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता में लौटते नजर आ रहे हैं। अगर यही ट्रेंड अंतिम नतीजों तक बरकरार रहता है तो नीतीश कुमार लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री बन जाएंगे।
बीजेपी और जदयू का शानदार प्रदर्शन
चुनाव आयोग के नवीनतम रुझानों के मुताबिक
• भाजपा 86 सीटों पर आगे
• जदयू 78 सीटों पर बढ़त
• राजद 31 सीटों पर आगे
• लोजपा रामविलास 21 सीटों पर
• सीपीआई एमएल 6 सीटों पर
• कांग्रेस सिर्फ 5 सीटों पर बढ़त में है
इस बार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का प्रदर्शन बेहद प्रभावी रहा है। वहीं, राजद के कई दिग्गज उम्मीदवार पिछड़ते दिख रहे हैं।
तेजस्वी यादव राघोपुर से पीछे, खेसारी लाल यादव आगे
सबसे प्रतिष्ठित सीटों में शामिल राघोपुर से तेजस्वी यादव पिछड़ रहे हैं। यह सीट लंबे समय से यादव परिवार का राजनीतिक गढ़ मानी जाती है, ऐसे में यह पीछे रहना बड़ा झटका माना जा रहा है।
छपरा से राजद के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव आगे चल रहे हैं। इसके अलावा महुआ, तारापुर, मोकामा, अलीगंज, सिवान और छपरा सीटों पर भी मतदाताओं की नजरें टिकी हुई हैं।
प्रशांत किशोर की JSP को बड़ा झटका
इस चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन शुरुआती रुझानों में JSP को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। अधिकतर सीटों पर पार्टी पिछड़ रही है।
बिहार की तस्वीर अब लगभग साफ
वोटों की गिनती जारी है, लेकिन शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक तस्वीर लगभग स्पष्ट कर दी है। यदि यह ट्रेंड फाइनल रिजल्ट में भी कायम रहता है तो बिहार में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
नतीजों की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें।
ब्यूरो रिपोर्ट : इलेक्शन एक्सप्रेस, खबर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7