रेप… लूट… हत्या!
महाराष्ट्र में सीरियल किलर का खौफ
ब्यूरो रिपोर्ट | आकाश ढाके | जलगांव, महाराष्ट्र : एक ऐसे सीरियल किलर की कहानी, हो शादीशुदा महिलाओं को बनता था अपना निशाना, उन्हें प्यार के जाल में फंसाता, और फिर जंगल में ले जाकर करता था हैवानियत की सारी हदें पार!
महाराष्ट्र के जलगांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
यहां पुलिस ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है…
जिसने पिछले एक महीने में दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम है अनिल सदाशिव।

शातिर दिमाग और हैवानियत से भरा दिल!
वह पहले शादीशुदा महिलाओं से दोस्ती करता…
उन्हें अपने प्यार के झांसे में फंसाता… और फिर उन्हें जंगल में ले जाता।
वहां करता था लूटपाट… फिर रेप…
और आख़िर में… पत्थर से कुचलकर हत्या!
अब तक दो महिलाओं की जान जा चुकी है…
लेकिन तीसरी पीड़िता की किस्मत ने उसका साथ दे दिया।
अनिल तीसरी महिला को भी जंगल में ले गया…
उसे मारने ही वाला था कि तभी महिला ने मौका देखकर खुद को छुड़ाया…
भागी… और लोगों की मदद से अनिल को दबोच लिया गया।
फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
पुलिस उसके साथ जंगल और पहाड़ी इलाकों की तलाशी ले रही है…
शक है कि कहीं उसने दो से ज़्यादा महिलाओं को तो नहीं मारा!
ये मामला सिर्फ मर्डर नहीं…
ये सवाल है हमारे समाज की सुरक्षा का…
कि एक सीरियल किलर इतने वक्त तक खुलेआम घूमता रहा…
और किसी को भनक तक नहीं लगी!
अब देखना ये है कि पुलिस की जांच में और कितनी परतें खुलती हैं…
और क्या कोई और मासूम भी इस दरिंदे का शिकार बना था?
अगर आप भी चाहते हैं कि ऐसे दरिंदों को कड़ी सज़ा मिले…
तो इस वीडियो को शेयर करें और कमेंट में अपना गुस्सा ज़रूर ज़ाहिर करें।
देखते रहिए —
Khabar 24 Express — नई सोच, नया भारत!
ब्यूरो रिपोर्ट : आकाश ढाके, जलगांव
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7