Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बोडीगामा पंचायत में मत्स्य पालन के लिए पैसे लेकर लेकर ठेका देने वाला रिश्वतखोर सरपंच एसीबी के शिकंजे में

बोडीगामा पंचायत में मत्स्य पालन के लिए पैसे लेकर लेकर ठेका देने वाला रिश्वतखोर सरपंच एसीबी के शिकंजे में

डूंगरपुर जिले की साबला पंचायत समिति के अंतर्गत बोडीगामा बड़ा पंचायत के सरपंच को बांसवाड़ा एसीबी टीम ने 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में टीम एसीबी का नेतृत्व कर रहे अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि बोडीगामा बड़ा पंचायत में मछली पालन में दिए जाने वाले तालाब के ठेके में परिवादी से 50 हज़ार की राशि बतौर रिश्वत के तौर पर सरपंच रमण द्वारा माँगी गई लेकिन मामला 40 हज़ार रुपये में तय हो गया। इधर परिवादी ने रिश्वतखोर सरपंच को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के हाथों पकड़वाने की ठानते हुए शिकायत बांसवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में कर दी।


योजना बनाते हुए बुधवार को टीम एसीबी ने साबला बस स्टैंड पर आरोपी सरपंच रमन को परिवादी से 20 हज़ार की रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथो पकड़ लिया। आरोपी सरपंच को साबला थाने ले जाया गया जहां पर टीम एसीबी द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

साबला से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए जगदीश तेली की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe