Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / हाईकोर्ट का कांग्रेस नेताओं को निर्देश- स्मृति ईरानी की बेटी से जुड़ी पोस्ट तुरंत डिलीट करें, नेता बोले हम कैसे लड़ेंगे, वीडियो डिलीट नहीं होंगे

हाईकोर्ट का कांग्रेस नेताओं को निर्देश- स्मृति ईरानी की बेटी से जुड़ी पोस्ट तुरंत डिलीट करें, नेता बोले हम कैसे लड़ेंगे, वीडियो डिलीट नहीं होंगे

गोवा बार विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेटा डिसूजा को समन जारी कर दिया है। साथ ही हाईकोर्ट ने तीनों नेताओं को सभी सोशल प्लेटफॉर्म से संबधित पोस्ट हटाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्मृति ईरानी द्वारा दायर मामले पर जवाब देने के लिए भी नोटिस जारी किया है। वहीं, कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुए लिखा- हम अदालत के सामने मामले से संबंधित तत्थ पेश करने के लिए तैयार हैं। स्मृति ईरानी की चुनौती को स्वीकार भी करेंगे।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेताओं-जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेटा डिसूजा को रविवार को कानूनी नोटिस भेजकर उनकी बेटी पर लगाए आरोपों के लिए मांफी मांगने के लिए कहा था। कांग्रेस नेताओं के आरोप लगाने के एक दिन बाद ही स्मृति ईरानी ने यह कदम उठाया था। अब दिल्ली होईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए समन भेज दिया है।

दरअसल, कांग्रेस नेताओं-जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेटा डिसूजा ने स्मृति ईरानी की 18 वर्षीय बेटी जोइश ईरानी पर गोवा में अवैध रूप से बार चलाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से मामले ने सियासी रूप ले लिया।

इतना ही नहीं स्मृति ईरानी की बेटी का बार चलाने का वीडियो भी वायरल हुआ था।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Ammol Walkke News: अमोल वालके के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, 36 जिले, 9 महीने, 55 मांगों के अभियान को कोल्हापुर से मिली दमदार शुरुआत

Ammol Walkke News: अमोल वालके के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, 36 जिले, 9 महीने, 55 मांगों के अभियान को कोल्हापुर से मिली दमदार शुरुआत

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading