Nagpur News | Report Manish Kumar Ankur | Nagpur Breaking | Khabar 24 Express

नागपुर | ब्यूरो रिपोर्ट :
उपराजधानी नागपुर में रसोई गैस संकट के बाद अब पेट्रोल और डीजल को लेकर भी हाहाकार मच गया है। शहर में पैनिक बाइंग के चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई हैं और कई पंपों पर ईंधन की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है।
दरअसल, सोमवार को शहर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बंद होने की खबर फैलते ही लोगों में डर का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े, जिससे अचानक मांग बढ़ गई और सप्लाई पर दबाव बन गया।

जानकारी के मुताबिक, नागपुर शहर में कुल 106 पेट्रोल पंप संचालित होते हैं और यहां रोजाना करीब 5 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल की खपत होती है। तेल कंपनियों ने इस साल डीलरों को पिछले साल के समान अवधि के आधार पर ही ईंधन सप्लाई करने का नियम लागू किया है। लेकिन मौजूदा हालात में बढ़ती मांग के कारण कई पंप तेजी से ड्राई हो रहे हैं।
एक पंप पर ईंधन खत्म होने के बाद वाहन चालक दूसरे पंप की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे पूरे शहर में अव्यवस्था की स्थिति बन गई है।
इसी बीच, कई पेट्रोल पंपों पर डिजिटल पेमेंट बंद होने की शिकायतें भी सामने आई हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पेट्रोल पंप संचालक ऑनलाइन भुगतान स्वीकार नहीं कर रहे और केवल नकद भुगतान की मांग कर रहे हैं, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति पर प्रशासन की नजर
हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और तेल कंपनियां लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई सामान्य करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन पैनिक बाइंग पर रोक लगाना जरूरी है, तभी स्थिति पूरी तरह सामान्य हो सकेगी।
Tags : Nagpur Fuel Crisis, Nagpur Petrol Diesel Shortage, Petrol Pump Nagpur News, Fuel Panic Buying Nagpur, Nagpur LPG Crisis, Maharashtra Fuel News
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7