Raebareli Crime News | Bureau Report Amar Nirmal | Khabar 24 Express
रायबरेली से एक बेहद चिंताजनक और दर्दनाक खबर सामने आई है। हमारे अपने रायबरेली ब्यूरो जीशान आलम को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। नमाज पढ़कर लौट रहे जीशान पर अचानक आई इस गाड़ी ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सवाल ये है कि आखिर सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे ऐसे लोगों पर कब तक लगाम लगेगी
जीशान नमाज अदा करने के बाद अपनी कार की तरफ जा रहे थे। सब कुछ सामान्य था… लेकिन कुछ ही सेकंड में हालात बदल गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीशान सड़क पर गिर पड़े। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है और शरीर पर कई चोटें आई हैं। यह केवल एक एक्सीडेंट नहीं, बल्कि लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी की भयावह तस्वीर है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और स्कॉर्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। लेकिन बड़ा सवाल यही है आखिर कब तक शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोग सड़कों पर बेखौफ घूमते रहेंगे? कितनी जिंदगियां खतरे में डालने के बाद इन पर सख्त कार्रवाई होगी?
हम रायबरेली पुलिस से निवेदन करते हैं कि आरोपी स्कॉर्पियो चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी नशे में सड़क पर मौत बनकर न दौड़े।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7