नागपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 12वीं कक्षा के केमिस्ट्री का पेपर व्हाट्सएप पर लीक होने का मामला सामने आया है। परीक्षा के दौरान एक छात्रा के फोन से पेपर और संभावित जवाब मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।
महाराष्ट्र के नागपुर में 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। 18 फरवरी को हुई केमिस्ट्री यानी रसायन विज्ञान की परीक्षा का पेपर कथित तौर पर व्हाट्सएप पर सर्कुलेट हुआ।
जांच के दौरान जब छात्रा के स्मार्टफोन की जांच की गई, तो उसमें व्हाट्सएप पर केमिस्ट्री का पेपर और संभावित उत्तर सर्कुलेट होते मिले। इसके बाद पूरे परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और नागपुर के सदर थाने में मामला दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू हुई हैं और 11 मार्च तक चलेंगी। वहीं 10वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित हो रही हैं। राज्य में नकल रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर आईडी कार्ड अनिवार्य है और मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस पेपर लीक का मास्टरमाइंड कौन है? क्या यह सिर्फ एक छात्रा की हरकत है या इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है? नागपुर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।
नागपुर में पेपर लीक की इस घटना ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी? यह देखना बेहद अहम होगा।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7