Bulandshahr Breaking News | Bureau Report Lokendra Raj Singh | Khabar 24 Express
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आज किसान एक बार फिर सड़कों पर उतर आए। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट गेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि उनकी लंबित समस्याओं पर प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा, जिसके चलते उन्हें मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ा। आखिर क्या हैं किसानों की प्रमुख मांगें और क्यों दी गई आंदोलन तेज करने की चेतावनी… देखिए ये खास रिपोर्ट।
प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि गन्ना भुगतान लंबे समय से लंबित है। मिलों द्वारा समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा, जिससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजली दरों में बढ़ोतरी से भी किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि खेती पहले ही महंगी हो चुकी है, ऐसे में बढ़ी हुई बिजली दरें उनकी कमर तोड़ रही हैं।
धरने के दौरान किसान नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपा और साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने कहा कि किसान अब चुप बैठने वाला नहीं है। अगर प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो यह आंदोलन जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की मांगों पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है, या फिर आने वाले दिनों में बुलंदशहर की सड़कों पर आंदोलन और तेज होता है।
फिलहाल बुलंदशहर में किसान आंदोलन ने प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। क्या किसानों की मांगें पूरी होंगी या संघर्ष और बढ़ेगा इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7