महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान दुर्घटना को लेकर अब NCP के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख ने हाईकोर्ट के जज की निगरानी में जांच की मांग कर दी है।
आख़िर अनिल देशमुख ने ऐसा क्यों कहा, और इसके सियासी मायने क्या हैं, बताते हैं आगे।
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और NCP नेता अनिल देशमुख ने डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान दुर्घटना को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में हुए इस छोटे चार्टर्ड विमान हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।
अनिल देशमुख का कहना है कि इस हादसे को लेकर जनता के मन में साफ संदेह है। शुरुआत में नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि लैंडिंग के वक्त दृश्यता कम थी और एयरस्ट्रिप ठीक से नजर नहीं आ रही थी।
देशमुख ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में अगर जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में होती है, तो यह साफ हो सकेगा कि यह हादसा था या किसी साजिश का नतीजा। इससे महाराष्ट्र और देश की जनता के मन में मौजूद शंकाएं दूर होंगी।
इसी दौरान अनिल देशमुख ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी अपील की कि वे छोटे निजी चार्टर्ड विमानों में यात्रा करने से बचें। उनका कहना है कि जिस तरह से यह दुर्घटना हुई, उसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
NCP के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल और विधायक अमोल मिटकरी भी इस हादसे पर सवाल उठा चुके हैं और विस्तृत जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि तकनीकी जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी DGCA करेगा, लेकिन अनिल देशमुख का कहना है कि सिर्फ तकनीकी जांच से जनता संतुष्ट नहीं होगी।
इसी बयान के दौरान NCP के संभावित विलय को लेकर भी बड़ा खुलासा किया गया। अनिल देशमुख ने बताया कि NCP नेतृत्व और अजित पवार के बीच कुल 14 बैठकें हो चुकी थीं, जिनमें कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। एक बैठक रात 10 बजे शुरू होकर सुबह 3 बजे तक चली थी।
अब सवाल यही है कि अजित पवार का विमान हादसा सिर्फ एक दुर्घटना था या इसके पीछे कोई साजिश है। और क्या हाईकोर्ट की निगरानी में जांच से पूरी सच्चाई सामने आएगी?
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express