क्रिप्टो निवेशकों के लिए यह खबर बेहद चिंताजनक है। दुनिया की सबसे महंगी डिजिटल करंसी बिटकॉइन को लेकर एक चौंकाने वाली चेतावनी सामने आई है। ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के सीनियर स्ट्रैटेजिस्ट Mike McGlone का दावा है कि बिटकॉइन आने वाले समय में 87 प्रतिशत तक टूट सकता है।
क्रिप्टोकरेंसी बाजार इस वक्त भारी दबाव में है। बीते एक साल में तेजी के बाद अब लगातार गिरावट देखी जा रही है। दुनिया की सबसे पुरानी और चर्चित क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमतों में हाल के दिनों में तेज गिरावट आई है।
ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के रणनीतिकार माइक मैकग्लॉन का मानना है कि बिटकॉइन मौजूदा स्तर से 87 प्रतिशत तक गिर सकता है और इसकी कीमत सीधे 10,000 डॉलर तक आ सकती है। यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब बिटकॉइन पहले ही पिछले दो हफ्तों में करीब 20 प्रतिशत टूट चुका है।
बुधवार को बिटकॉइन 73 हजार डॉलर के करीब पहुंच गया था, हालांकि बाद में इसमें थोड़ी रिकवरी देखने को मिली और यह 76,000 डॉलर के आसपास कारोबार करता नजर आया। लेकिन 24 घंटे में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
गौर करने वाली बात यह है कि पिछले साल अक्टूबर में बिटकॉइन अपने ऑल टाइम हाई करीब 1.25 लाख डॉलर तक पहुंच गया था। वहां से अब तक इसमें लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।
इस गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिकी राजनीति और मौद्रिक नीति मानी जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा Kevin Warsh को फेडरल रिजर्व का प्रमुख नामित किए जाने के बाद बाजार में बिकवाली तेज हुई।
वॉर्श को सख्त मौद्रिक नीति समर्थक माना जाता है, जिससे जोखिम भरे निवेशों से पैसा निकलने लगा।
हालांकि, सभी एक्सपर्ट इस गिरावट को लेकर निराश नहीं हैं। ड्रैगनफ्लाई कैपिटल के जनरल पार्टनर Rob Hadick का कहना है कि यह गिरावट किसी एक वजह से नहीं है।
मंगलवार को बिटकॉइन 72,884 डॉलर तक फिसल गया था, जो एक दिन में 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट थी। इस साल अब तक बिटकॉइन करीब 16 प्रतिशत टूट चुका है। भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी सरकारी शटडाउन और आर्थिक आंकड़ों में देरी ने भी निवेशकों को सतर्क कर दिया है।
कुल मिलाकर सवाल यही है कि क्या बिटकॉइन वाकई बर्बादी की ओर बढ़ रहा है या यह सिर्फ एक अस्थायी गिरावट है। एक्सपर्ट की राय बंटी हुई है, लेकिन निवेश से पहले सावधानी और सही जानकारी बेहद जरूरी है।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express