UP News | SIR Election Commission | Yogi Adityanath | Bureau Report Zishan Alam | Khabar 24 Express
लखनऊ से बड़ी सियासी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा फॉर्म-7 के जरिए बड़े पैमाने पर वोट काटने की साजिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इस धांधली से जुड़े पुख्ता सबूत सपा के पास मौजूद हैं।
अखिलेश ने चुनाव आयोग से पूरे मामले में तुरंत संज्ञान लेने और सभी फॉर्म-7 की गहन जांच कराने की मांग की है। सवाल ये है कि क्या वाकई लोकतंत्र के सबसे बड़े हथियार वोट के साथ खेल किया जा रहा है?
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हर फॉर्म पर यूनिक नंबर होना चाहिए और अब तक जमा किए गए सभी फॉर्म-7 रद्द किए जाएं। जो फॉर्म भरे गए हैं, उनकी पूरी जांच होनी चाहिए और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद ली जानी चाहिए, ताकि फर्जीवाड़ा पकड़ में आ सके।
अखिलेश यादव ने कहा कि यह जानकारी उन्हें सबसे पहले सीतापुर से मिली, जहां मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की शिकायत सामने आई।
उनका आरोप है कि भाजपा को पहले से पता था कि किस विधानसभा में किस वर्ग के वोट कट सकते हैं, इसलिए एक नया तरीका अपनाया गया। फॉर्म-7 के जरिए सीधे मतदाता सूची से नाम हटवाने की कोशिश की जा रही है।
अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से मांग की कि इस पूरे मामले में तुरंत हस्तक्षेप किया जाए और जो भी दोषी पाया जाए, उस पर सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेता अपने पन्ना प्रमुख तक ठीक से नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं, तो वोट कहां से लाएंगे।
अखिलेश यादव के इन आरोपों के बाद अब सबसे बड़ा सवाल चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर खड़ा हो गया है। क्या फॉर्म-7 के जरिए वोट काटने के आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी या यह मामला भी सियासी बयानबाज़ी तक सीमित रह जाएगा? आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीति और तेज होने तय है।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express