Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / नागपुर के रिश्तेदार ने जमीन के नाम पर की 45.50 लाख की ठगी, होटल संचालक से एक-एक कर निकलवाए पैसे

नागपुर के रिश्तेदार ने जमीन के नाम पर की 45.50 लाख की ठगी, होटल संचालक से एक-एक कर निकलवाए पैसे

नागपुर और बालाघाट से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां रिश्तेदारी को हथियार बनाकर लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। जमीन खरीदने और मुनाफे का सपना दिखाकर एक होटल संचालक से पूरे 45 लाख 50 हजार रुपये निकलवा लिए गए।

जब पीड़ित ने अपने पैसे मांगे, तो पहले टालमटोल हुई और फिर साफ इनकार। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सवाल ये है कि जब अपना ही धोखा दे, तो इंसाफ कहां से मिले?

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के नौरोजपुर गुर्जर गांव में रहने वाले होटल संचालक प्रताप कुमार नैन के साथ 45.50 लाख रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है।

आरोप है कि नागपुर निवासी उनके ही रिश्तेदार मंगेश ठाकरे ने जमीन खरीदने और प्रॉपर्टी में साझेदारी का झांसा देकर यह रकम हड़प ली।

पीड़ित के मुताबिक, एक अक्टूबर 2022 को मंगेश ठाकरे ने मिलकर प्रॉपर्टी खरीदने और बाद में बेचकर मुनाफा कमाने की बात कही। भरोसे में आकर प्रताप कुमार नैन ने अलग-अलग किश्तों में अपने बैंक खाते से कुल 45.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि एक साल के भीतर मुनाफे के साथ पूरी रकम लौटा दी जाएगी।

लेकिन जब एक साल बीत गया और पीड़ित ने अपने पैसे मांगे, तो पहले तीन महीने बाद देने की बात कही गई। इसके बाद फोन उठाना बंद कर दिया गया और आखिरकार पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया गया। खुद को ठगा महसूस करने के बाद होटल संचालक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रत्नम श्रीवास्तव के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है और जांच के तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि जमीन और निवेश के नाम पर हो रही ठगी में लोग सबसे ज्यादा अपनों के भरोसे का ही शिकार क्यों हो रहे हैं।

रिश्तेदारी, भरोसा और लालच… जब ये तीनों एक साथ आ जाएं, तो इंसान कब कंगाल हो जाए, पता ही नहीं चलता। सवाल ये है कि क्या पीड़ित को अब पूरा इंसाफ मिलेगा या यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा?

ऐसी ही सच्ची और ज़मीनी खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें। आप देख रहे हैं खबर 24 एक्सप्रेस।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भुसावळ: जामनेर रोडवरील श्री गजानन महाराज मंदिरात भाविकांची मोठी गर्दी, परिसर भक्तिमय

भुसावळ: जामनेर रोडवरील श्री गजानन महाराज मंदिरात भाविकांची मोठी गर्दी, परिसर भक्तिमय

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading