Nanded Crime News | Crime Story | Maharashtra News | Bureau Report Akash Dhake | Khabar 24 Express
महाराष्ट्र से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। सत्ता की चाह ने एक पिता को इतना अंधा कर दिया कि उसने अपनी ही छह साल की मासूम बेटी की जान ले ली।
यह सनसनीखेज मामला महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से जुड़ा है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय पांडुरंग कोंडमंगले के रूप में हुई है, जो मुखेड तालुका के केरूर गांव में नाई की दुकान चलाता था। पांडुरंग पंचायत चुनाव लड़कर सरपंच बनना चाहता था, लेकिन महाराष्ट्र में लागू दो-बच्चा नियम उसके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा बन गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि इस साजिश से पहले उसने गांव के मौजूदा सरपंच गणेश रामचंद्र शिंदे से भी सलाह ली थी। पहले बच्ची को गोद देने या छोड़ने पर विचार किया गया, लेकिन जन्म प्रमाण पत्र में नाम दर्ज होने की वजह से ये योजना फेल हो गई।
घटना के वक्त पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पानी में कुछ गिरने की आवाज सुनी। जब वे मौके पर पहुंचे तो बच्ची का शव पानी में तैरता दिखाई दिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान सच्चाई सामने आई तो हर कोई सन्न रह गया। यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि उस सोच का आईना है, जहां सत्ता पाने की भूख रिश्तों से भी बड़ी हो गई।
यह मामला पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है कि जब कानून से बचने की कोशिश इंसानियत को कुचलने लगे, तो सवाल सिर्फ अपराध का नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक सोच का भी होता है।
मासूम प्राची की मौत हमें झकझोरती है और मजबूर करती है सोचने पर क्या सत्ता की कीमत इतनी बड़ी होनी चाहिए?
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express