Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / दूषित जलापूर्ति से नागरिक परेशान, Nagpur के नरेंद्र नगर में सीवेज लीकेज से हाहाकार

दूषित जलापूर्ति से नागरिक परेशान, Nagpur के नरेंद्र नगर में सीवेज लीकेज से हाहाकार

नागपुर के नरेंद्र नगर में रहने वाले लोग आज साफ पानी के लिए तरस रहे हैं। सीवेज का गंदा पानी नलों से आ रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। चुनाव के वक्त बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन जीत के बाद जनप्रतिनिधि नजर नहीं आ रहे। सवाल ये है कि आखिर जनता की सुनवाई कब होगी?

नागपुर में महानगरपालिका चुनाव को काफी समय बीत चुका है। चुनाव से पहले भाजपा उम्मीदवार रमेश भंडारी ने जीत के बाद सभी समस्याएं हल करने का वादा किया था। लेकिन आरोप है कि जीत के बाद वे अपने प्रभाग में सिर्फ जश्न मनाने पहुंचे, जनता की समस्याएं सुनने नहीं।

महानगरपालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते नरेंद्र नगर परिसर में पिछले एक हफ्ते से दूषित जलापूर्ति हो रही है। नवनाथ सोसायटी और मस्के लेआउट इलाके में सीवेज का गंदा पानी सीधे पीने के पानी में मिल रहा है।

बताया जा रहा है कि शिव मंदिर के पास करीब 25 साल पुरानी सीवेज पाइपलाइन में लीकेज हुआ। मरम्मत के दौरान पेयजल की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पूरे इलाके में बदबूदार और गंदा पानी सप्लाई हो रहा है।

नागरिकों ने धंतोली जोन कार्यालय में कई बार शिकायत दी, लेकिन गंभीरता से काम नहीं हुआ। कई जगह खुदाई कर गड्ढे वैसे ही छोड़ दिए गए हैं और पानी की लाइनें खुली पड़ी हैं। लोगों का कहना है कि भाजपा के नगरसेवक जीतने के बाद इलाके में दिखाई तक नहीं दे रहे।

वहीं मनपा अधिकारियों का कहना है कि मुख्य सीवेज लाइन में लीकेज है और नया चेंबर बनाने के लिए खुदाई की गई है, लेकिन गड्ढे में पानी भर जाने से काम रुक गया है। जल्द मोटर पंप लगाकर पानी निकाला जाएगा और मरम्मत की जाएगी। धंतोली जोन के कनिष्ठ अभियंता केशव सोनोने के मुताबिक पुरानी लाइन बदलने का भी प्रयास जारी है।

शिव मंदिर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में नागरिकों ने नवनिर्वाचित नगरसेवक रमेश भंडारी और जोन अधिकारियों को समस्या बताई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नजर नहीं आया।

अब बड़ा सवाल यह है कि चुनाव से पहले किए गए वादों का क्या हुआ। रमेश भंडारी ने कहा था कि अगर वे काम नहीं करेंगे तो इस्तीफा दे देंगे, लेकिन जीत के बाद वे कहां हैं, यह सवाल आज नरेंद्र नगर की जनता पूछ रही है।

नरेंद्र नगर के लोगों को कब तक गंदे पानी से राहत मिलेगी, यह देखने वाली बात होगी। इस मुद्दे पर जैसे ही कोई नया अपडेट आएगा, खबर 24 एक्सप्रेस आप तक सबसे पहले पहुंचाएगा।

अगर आप भी अपने इलाके की समस्याएं बेखौफ तरीके से उठती देखना चाहते हैं, तो खबर 24 एक्सप्रेस को अभी सब्सक्राइब करें और वीडियो को शेयर करें, ताकि आपकी आवाज जिम्मेदारों तक पहुंचे।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading