Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बरेली बवाल का बड़ा खुलासा: पुलिस पर फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर सुभान गिरफ्तार, उकसावे में पार्षद का नाम

बरेली बवाल का बड़ा खुलासा: पुलिस पर फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर सुभान गिरफ्तार, उकसावे में पार्षद का नाम

बरेली में हुए बवाल को लेकर अब एक ऐसा खुलासा सामने आया है, जिसने सियासी गलियारों से लेकर पुलिस महकमे तक हलचल मचा दी है।

पुलिस पर फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर खुद मान रहा है कि उसे उकसाया गया था, तमंचा दिया गया था और आदेश साफ था अगर पुलिस रोके तो गोली चला देना। सवाल ये है कि आखिर पर्दे के पीछे कौन था? क्या ये सिर्फ बवाल था या सोची-समझी साजिश?

बरेली में 26 सितंबर को हुए हिंसक बवाल का एक अहम आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। थाना बारादरी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन को पीलीभीत बाइपास से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो जो कहानी सामने आई, वो बेहद चौंकाने वाली है।

आरोपी सुभान ने बताया कि 25 सितंबर को उसे कोतवाली इलाके के किशोर बाजार में रहने वाले पार्षद अनीस सकलैनी और मौलाना तौकीर के करीबी लोगों ने बुलाया था। बातचीत में उसे धर्म की दुहाई दी गई और कहा गया कि सच्चे मुसलमान का फर्ज निभाना है।

सुभान के मुताबिक उसे साफ निर्देश दिए गए कि 26 सितंबर को इस्लामिया ग्राउंड में पुलिस को घुसने नहीं देना है। छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर लड़कों को लाना है और अगर पुलिस रोकने आए तो फायरिंग कर देनी है। आरोपी ने दावा किया कि फायरिंग के लिए तमंचा भी पार्षद अनीस की तरफ से दिया गया था।

बवाल के दौरान सुभान ने पुलिस पर गोली चलाई और इसके बाद शहर छोड़कर फरार हो गया। कुछ दिन पहले वह बरेली लौटा था और 27 जनवरी को स्पर्श रिसोर्ट के पास गुटों में मारपीट के दौरान भी उसने हमला किया और फिर फरार हो गया।

तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस पूरे नेटवर्क, उकसावे और साजिश की कड़ियों को जोड़ने में लगी है। थाना प्रभारी धनंजय पांडे के मुताबिक आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बवाल के पीछे सिर्फ एक हिस्ट्रीशीटर था, या फिर उसे मोहरे की तरह इस्तेमाल किया गया? और अगर उकसावे के आरोप सही हैं, तो आगे किस-किस पर गिरेगी कार्रवाई?

अगर आप चाहते हैं ऐसी ही एक्सक्लूसिव, ग्राउंड रिपोर्टिंग और बिना मिलावट की खबरें सबसे पहले, तो अभी चैनल को सब्सक्राइब कीजिए, वीडियो को लाइक कीजिए और अपनी राय कमेंट में ज़रूर लिखिए। Khabar 24 Express – नयी सोच, नया भारत।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading