महाराष्ट्र की राजनीति और समाज दोनों में उस वक्त हलचल मच गई, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस पर गायिका अंजली भारती ने बेहद आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी कर दी। इस बयान के बाद महिला सम्मान को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है।
अमृता फडणवीस, जो अपनी सामाजिक सक्रियता, सांस्कृतिक पहचान और सकारात्मक सार्वजनिक छवि के लिए जानी जाती हैं, उनके खिलाफ की गई इस टिप्पणी को लेकर पूरे राज्य में नाराजगी देखी जा रही है।
निता ताई ठाकरे ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर गाली-गलौज और अपमान को सही नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका गुस्सा किसी हिंसा के लिए नहीं बल्कि ऐसे लोगों के खिलाफ सामाजिक और सार्वजनिक बहिष्कार की मांग है, जो महिला सम्मान को तार-तार करते हैं।
इतना ही नहीं, निता ताई ठाकरे ने उन लोगों को भी बराबर का दोषी बताया जो इस तरह की टिप्पणी पर तालियां बजाते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसी मानसिकता का समर्थन करते हैं, वे भी उतने ही जिम्मेदार हैं और समाज को ऐसे लोगों को पहचानने की जरूरत है।
यह मामला अब सिर्फ एक बयान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिला सम्मान, सामाजिक मर्यादा और सार्वजनिक आचरण पर एक बड़ी बहस बन चुका है। सवाल साफ है क्या बोलने की आज़ादी के नाम पर किसी भी हद तक गिरा जा सकता है?
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7