Baramati News : महाराष्ट्र की राजनीति से इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार… नाम लेते ही सत्ता, ताकत और विवाद तीनों याद आते हैं।
28 जनवरी 2026 की सुबह, जब महाराष्ट्र जिला परिषद चुनावों की सरगर्मियां अपने चरम पर थीं, तभी अचानक खबर फैलती है कि मुंबई से बारामती जा रहा एक चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता अजित पवार का आज सुबह 28 जनवरी 2026 को बारामती में विमान दुर्घटना के दौरान मौत हो गई।
अजित पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे, जहाँ उन्हें जिला परिषद चुनावों से पहले कई बैठकों और रैलियों में हिस्सा लेना था। सुबह करीब 8:45 बजे, उनका चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग के प्रयास के दौरान रनवे से फिसलकर गिर गया और भारी दुर्घटना का शिकार हो गया।
वहीं अजित पवार के समर्थक इसे आम हादसा नहीं बता रहे हैं। वो इसे षडयंत्र बता रहे हैं। उनका कहना है कि इसकी जांच निष्पक्ष होनी चाहिए कि हादसा आखिर जिला परिषद चुनावों के बीच कैसे हुआ।
बता दें कि विमान हादसे में जिन लोगों की जान गई है, उनकी पहचान अजित पवार उप मुख्यमंत्री, विदीप जाधव पीएसओ, कैप्टन सुमित कपूर पायलट, कैप्टन संभवी पाठक और पिंकी माली फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में हुई है।
वह पहली बार 1991 में बारामती संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए और बाद में उन्होंने अपने चाचा शरद पवार के लिए यह सीट खाली कर दी। वे बारामती विधानसभा क्षेत्र से सात बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए।