Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Thailand Cambodia सीमा पर धर्म की टकराहट, विष्णु प्रतिमा टूटी, बुद्ध की मूर्ति लगी, बवाल तेज

Thailand Cambodia सीमा पर धर्म की टकराहट, विष्णु प्रतिमा टूटी, बुद्ध की मूर्ति लगी, बवाल तेज

थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। जिस ज़मीन पर पहले भगवान विष्णु की प्रतिमा तोड़ी गई थी, अब वहीं भगवान बुद्ध की मूर्ति लगा दी गई है। थाईलैंड इसे धार्मिक और मनोबल बढ़ाने वाला कदम बता रहा है, लेकिन कंबोडिया इसे सीधा उकसावा कह रहा है। सवाल यह है कि क्या ये सच में धार्मिक आस्था का मामला है या फिर इसके पीछे सीमा और संप्रभुता की सियासत छिपी है?

दरअसल, यह पूरा विवाद दिसंबर 2025 में थाईलैंड और कंबोडिया के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद शुरू हुआ था। झड़प के बाद थाईलैंड की सेना ने सीमा पर स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा को तोड़ दिया था। यह मूर्ति साल 2013 में कंबोडियाई सेना ने उस ज़मीन पर लगाई थी, जिस पर दोनों देशों का दावा है।

थाईलैंड का कहना है कि मूर्ति हटाना उसकी संप्रभुता जताने का कदम था, किसी धर्म के खिलाफ नहीं। अब करीब एक महीने बाद उसी विवादित इलाके में थाई सेना ने भगवान बुद्ध की मूर्ति स्थापित कर दी है। थाईलैंड ने कहा कि यह कदम स्थानीय नागरिकों और सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए उठाया गया है और इसका कोई राजनीतिक मकसद नहीं है।

लेकिन कंबोडिया ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। फनोम पेन्ह का कहना है कि यह कार्रवाई संघर्ष विराम की भावना के खिलाफ है और तनाव कम करने के बजाय उसे और बढ़ा रही है। कंबोडियाई सरकार ने दोहराया है कि जिस ज़मीन पर पहले विष्णु की मूर्ति थी और अब बुद्ध की मूर्ति लगाई गई है, वह उनके नियंत्रण वाला इलाका है।

कंबोडिया के प्रवक्ता किम चानपान्हा ने कहा कि प्राचीन मंदिरों और मूर्तियों को तोड़ना या उन्हें विवाद का हथियार बनाना बौद्ध और हिंदू दोनों ही अनुयायियों की भावनाओं को आहत करता है। इस पूरे मामले पर भारत ने भी चिंता जताई है। भारत ने साफ कहा कि मूर्तियां तोड़ना या धार्मिक प्रतीकों का अपमान करना गलत है, क्योंकि हिंदू और बौद्ध परंपराएं पूरे क्षेत्र की साझा सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं।

अब बड़ा सवाल ये है कि क्या थाईलैंड और कंबोडिया के बीच यह धार्मिक विवाद एक बार फिर सीमा पर हालात बिगाड़ देगा? या फिर बातचीत से इस तनाव को काबू में लाया जाएगा? जवाब आने वाला वक्त देगा।

अगर आप चाहते हैं अंतरराष्ट्रीय राजनीति और दुनिया की बड़ी खबरों का साफ और बेबाक विश्लेषण, तो अभी चैनल को सब्सक्राइब कीजिए, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading