Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Agra Crime News: प्रेमिका का कत्ल, लाश के टुकड़े… सिर न मिलने पर काट दिए पैर, HR मैनेजर Minky Sharma हत्याकांड

Agra Crime News: प्रेमिका का कत्ल, लाश के टुकड़े… सिर न मिलने पर काट दिए पैर, HR मैनेजर Minky Sharma हत्याकांड

Agra Crime News | HR Manager Minky Sharma Murder | Crime Story | Bureau Report Zishan Alam

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक पढ़ी-लिखी युवती, जो एक प्राइवेट कंपनी में HR मैनेजर थी, उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया गया।

सिर्फ हत्या ही नहीं, बल्कि पहचान छुपाने के लिए लाश के टुकड़े कर दिए गए। सिर न मिले, इसलिए पैर भी अलग कर दिए गए। ये खौफनाक साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उसी शख्स ने रची, जो खुद को उसका प्रेमी बताता था।

ये पूरा मामला आगरा के ट्रांस यमुना इलाके के पार्वती विहार का है। 25 साल की मिंकी शर्मा संजय प्लेस स्थित मारुति प्लाजा की एक प्राइवेट कंपनी में HR मैनेजर थीं।

23 जनवरी की दोपहर करीब 2 बजे वह घर से यह कहकर निकलीं कि भाई की शादी का कार्ड कूरियर करने जा रही हैं। लेकिन रात तक जब वह वापस नहीं लौटीं और फोन भी बंद मिला, तो परिजन परेशान हो गए।

रात करीब 10 बजे परिजनों ने थाना ट्रांस यमुना में गुमशुदगी की सूचना दी। इसी बीच रात करीब 1 बजे जवाहर पुल पर लोगों ने एक बोरा पड़ा देखा।

पुलिस ने बोरा खोला तो अंदर एक युवती का सिर कटा शव मिला। शव निर्वस्त्र था, जिससे मामला और भी सनसनीखेज हो गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक युवक स्कूटी पर बोरा लेकर जवाहर पुल की ओर जाता दिखा। गुमशुदगी के आधार पर जब शिनाख्त हुई, तो मृतका मिंकी शर्मा निकली।

इसके बाद पुलिस सीधे उसके ऑफिस पहुंची। ऑफिस के कैमरों में साफ दिखा कि कंपनी का ही कंप्यूटर ऑपरेटर विनय राजपूत बोरे को घसीटते हुए बाहर ले जा रहा है।

जांच में सामने आया कि विनय और मिंकी के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे और परिवार को भी बताया गया था।

लेकिन पिछले छह महीनों से मिंकी किसी और से भी बात करने लगी थी। यही बात विनय को बर्दाश्त नहीं हुई। शक, जलन और गुस्से ने उसे हैवान बना दिया।

पुलिस पूछताछ में विनय ने कबूल किया कि उसने ऑफिस में ही मिंकी की हत्या की। हत्या के बाद पूरा ऑफिस खून से भर गया था, जिसे उसने कपड़ों से साफ किया।

फॉरेंसिक टीम ने केमिकल की मदद से खून के नमूने जुटाए और CCTV की DVR जब्त की गई।

आरोपी को डर था कि अगर सिर मिल गया तो पहचान हो जाएगी। इसलिए उसने सिर अलग कर नाले में फेंक दिया।

पॉलिथीन छोटी होने की वजह से शव नहीं समा रहा था, तो उसने दोनों पैर भी काट दिए। कपड़े और मोबाइल अलग पॉलिथीन में रखे और खुद फरार हो गया।

आज भी पुलिस नाले में गोताखोरों की मदद से सिर की तलाश कर रही है। सिर नहीं मिलने से परिजन टूट चुके हैं। बिना सिर के ही मिंकी का अंतिम संस्कार करना पड़ा।

ये मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों में पनपते शक, असुरक्षा और गुस्से की खौफनाक मिसाल है। सवाल ये है कि क्या प्यार के नाम पर किसी की जान लेना जायज़ हो सकता है? और क्या ऐसे अपराधियों को समाज में कोई जगह मिलनी चाहिए?

अगर आप चाहते हैं सच्ची घटनाओं पर आधारित ऐसी ही बड़ी और बेबाक रिपोर्टिंग, तो Khabar 24 Express को सब्सक्राइब करें। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें। Nayi Soch, Naya Bharat


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading