Waris Pathan Sahar Shaikh | AIMIM News | Bureau Report Akash Dhake | Khabar 24 Express
सवाल उठ रहे हैं क्या यह सिर्फ राजनीतिक प्रतीक है या इसके पीछे कोई और संदेश छिपा है? विरोध, समर्थन और तीखी बयानबाज़ी के बीच अब यह मुद्दा सीधे जनता की अदालत तक पहुंच चुका है।
मुंब्रा में AIMIM को मिली हालिया जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश साफ दिखाई दे रहा है। इसी माहौल में AIMIM नेता वारिस पठान ने पार्षद सहर शेख के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि हरा रंग उनकी पार्टी के झंडे का रंग है और हर राजनीतिक दल की तरह AIMIM भी चाहती है कि उसका झंडा ज्यादा से ज्यादा इलाकों में लहराए।
मंत्री नितीश राणे ने इम्तियाज़ जलील के पुराने बयान को जोड़ते हुए तीखा हमला बोला और कहा कि महाराष्ट्र भगवा ही रहेगा। इसके जवाब में वारिस पठान ने साफ कहा कि राजनीति में धमकी और हिंसा की भाषा नहीं होनी चाहिए।
उधर, शिवसेना नेता शाइना एनसी ने AIMIM पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि कोई भी महाराष्ट्र को ‘हरा’ नहीं कर सका।
अब सवाल ये है कि क्या रंगों की ये राजनीति जनता को जोड़ेगी या और बांटेगी? AIMIM इसे लोकतांत्रिक अधिकार बता रही है, जबकि विरोधी इसे विभाजनकारी सोच करार दे रहे हैं। आख़िरकार फैसला जनता के हाथ में है चुनाव में वोट के ज़रिये।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7