Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बुलंदशहर: शिव मंदिर से चोरी, पूजा के बहाने पहुंचे चोर पांच घंटे लेकर फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

बुलंदशहर: शिव मंदिर से चोरी, पूजा के बहाने पहुंचे चोर पांच घंटे लेकर फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट: लोकेन्द्र राज सिंह | बुलंदशहर ब्रेकिंग न्यूज़


बुलंदशहर जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से मंदिर चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मनसा गढ़ी नागलिया गांव में स्थित शिव मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए मंदिर में लगे पांच घंटे चोरी कर लिए

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, चोरी की यह वारदात पूरी योजना के तहत अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि दो युवक पल्सर बाइक से मंदिर पहुंचे, पहले उन्होंने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिससे किसी को उन पर शक न हो। इसके बाद मौका पाकर मंदिर में लगे सभी पांच घंटे निकालकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने तत्काल कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश तेज

पुलिस फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ कर संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

एक और गांव में भी मंदिर चोरी, कनेक्शन की जांच

इस बीच जानकारी सामने आई है कि नैथला हसनपुर गांव में भी इसी तरह की घटना हुई है, जहां मंदिर से घंटा चोरी होने की सूचना मिली है। पुलिस दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों वारदातों के पीछे एक ही गिरोह हो सकता है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।



Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe