लोकेशन: रायबरेली | रिपोर्ट: अंकित यादव
रायबरेली में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 3439 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी से भेजी गई राशि, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व विधायक अशोक कोरी ने किया सम्मान

रायबरेली में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हजारों लाभार्थियों के खातों में आवास निर्माण की राशि भेजी गई।
यह कार्यक्रम शहर के रतापुर चौराहे स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और सलोन से भाजपा विधायक अशोक कोरी ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत कुल 3439 लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर की गई है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सलोन भाजपा विधायक अशोक कोरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य सिर्फ घर देना नहीं, बल्कि लाभार्थियों को बुनियादी सुविधाओं से भी जोड़ना है।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि डीबीटी के माध्यम से राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचने से पारदर्शिता बनी है और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे आवास निर्माण में मिली राशि का सही उपयोग करें।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7