Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Sandeep Gawai की ऐतिहासिक जीत का जश्न, हर जगह स्वागत सत्कार

Sandeep Gawai की ऐतिहासिक जीत का जश्न, हर जगह स्वागत सत्कार

Sandeep Gawai | Prabhag 35 News | NMC Election 2026 | Nagpur | Nagpur News | Khabar 24 Express


नागपुर महानगरपालिका चुनाव में प्रभाग 35 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संदीप गंवई ने शानदार जीत दर्ज की है। जीत के साथ ही पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया।

16 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही संदीप गंवई को निर्णायक बढ़त मिली, वैसे ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न शुरू कर दिया।

शाम होते-होते यह बढ़त ऐतिहासिक जीत में बदल गई। जैसे ही प्रभाग 35 के चारों भाजपा उम्मीदवारों की जीत की आधिकारिक घोषणा हुई, पूरे इलाके में गुलाल उड़ने लगा।

ढोल-नगाड़ों पर नाचते कार्यकर्ता, फूलों की बारिश और मिठाइयों के साथ जश्न देर रात तक चलता रहा। 16 जनवरी को शुरू हुआ यह उत्सव 17 जनवरी तक जारी रहा।

खबर 24 एक्सप्रेस की टीम ने जब नवनिर्वाचित नगरसेवक संदीप गंवई से बातचीत की, तो उन्होंने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से ज्यादा जश्न पसंद नहीं है, लेकिन प्रभाग के लोगों और साथियों का प्यार उनके लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा कि जीत के तुरंत बाद उन्होंने काम शुरू कर दिया है और प्रभाग 35 में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने के लिए अभी से निर्देश देना शुरू कर चुके हैं।

मेडिकल स्क्वायर के पास स्थित मामू टी स्टॉल के नजदीक संदीप गंवई के दोस्तों और समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्वागत की शुरुआत आतिशबाजी से हुई, इसके बाद फूलों की बारिश, गुलाब की माला पहनाई गई और संदीप गंवई को कंधों पर उठाकर मिठाई बांटी गई। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जोश साफ नजर आया।

संदीप गंवई अपने क्षेत्र के जाने-माने और भरोसेमंद नेता माने जाते हैं। 2017 से 2022 तक के कार्यकाल में संदीप गंवई अपने क्षेत्र में रहे। लेकिन 6 साल नगरसेवक नहीं रहते भी उन्होंने बिना पद के भी लगातार क्षेत्र में काम किया और हमेशा जनता के बीच मौजूद रहे।

क्योंकि 2017 के बाद से ही महाराष्ट्र में महानगरपालिका के चुनाव ही नहीं हुए थे।

संदीप गंवई जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं साथ ही वो ऐसे हैं कि उनके पास कोई भी जाए वो एक दोस्त की तरह, भाई की तरह, बेटे की तरह सबसे मिलते हैं।

वहीं अब जीत के बाद उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे अब तक वे लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं, वैसे ही आने वाले पांच वर्षों में प्रभाग 35 में विकास की गंगा बहाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

प्रभाग 35 में संदीप गंवई की यह जीत सिर्फ एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और समर्थन की बड़ी जीत के रूप में देखी जा रही है।



Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe