नागपुर महानगरपालिका चुनाव में प्रभाग क्रमांक 35 इस वक्त पूरी तरह से भाजपा मय नजर आ रहा है। गली-गली, चौक-चौराहों और बैठकों में जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है, वो हैं संदीप गंवई।
प्रभाग क्रमांक 35 में चुनावी माहौल दिन-ब-दिन और मजबूत होता जा रहा है। संदीप गंवई को लेकर जनता में जो भरोसा दिख रहा है, वो अचानक पैदा नहीं हुआ है।
सिर्फ संदीप गंवई ही नहीं, बल्कि पूजाताई भुगावकर, विशाखाताई मोहोड और रमेश भंडारी जैसे भाजपा महायुति के उम्मीदवारों को भी प्रभाग में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है और हर घर तक भाजपा की बात पहुंचाई जा रही है। लोगों का मानना है कि यह पूरी टीम प्रभाग 35 के विकास को नई रफ्तार दे सकती है।
वहीं दूसरी ओर, नागपुर की राजनीति में गहरी पकड़ रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता Chandrashekhar Bawankule के आवाहन का भी साफ असर दिखाई दे रहा है। बावनकुले का नाम आते ही कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलती है।
वहीं बता दें कि जिस तरह से संदीप गंवई को ऐतिहासिक समर्थन मिलता दिख रहा है, उसे देखते हुए राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि अगर संदीप गंवई भारी मतों से चुनाव जीतते हैं, तो उनके नागपुर महानगरपालिका के महापौर बनने की प्रबल संभावनाएं बन सकती हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर आम मतदाताओं तक का मानना है कि संदीप गंवई में नेतृत्व क्षमता, अनुभव और संतुलन तीनों मौजूद हैं, जो उन्हें महापौर पद के लिए एक मजबूत दावेदार बनाता है।
कुल मिलाकर, प्रभाग क्रमांक 35 में माहौल पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में झुका हुआ नजर आ रहा है। जनता का भरोसा, मजबूत नेतृत्व और संगठित कार्यकर्ता यह संकेत दे रहे हैं कि इस बार प्रभाग 35 में जीत की तस्वीर लगभग साफ होती जा रही है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7