Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / NMC Election 2026: प्रभाग 17 में एडवोकेट वंदना चहांदे को मिल रहा अपार जनसमर्थन, सादगी और सेवा बनी पहचान

NMC Election 2026: प्रभाग 17 में एडवोकेट वंदना चहांदे को मिल रहा अपार जनसमर्थन, सादगी और सेवा बनी पहचान

नागपुर महानगरपालिका चुनाव 2026 में प्रभाग क्रमांक 17 इस समय राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में है। इसकी मुख्य वजह एनसीपी अजित पवार गुट की उम्मीदवार एडवोकेट Vandana Chahande हैं, जिन्हें क्षेत्र की जनता से लगातार मजबूत और खुला समर्थन मिलता नजर आ रहा है।

चुनावी माहौल में जहां कई जगह धनबल और दबाव की राजनीति की बातें सामने आ रही हैं, वहीं वंदना चहांदे अपनी सादगी, ईमानदारी और वर्षों की सेवा के बल पर अलग पहचान बना रही हैं।

वंदना चहांदे कोई नया नाम नहीं हैं। वे पिछले करीब 17 वर्षों से प्रभाग 17 के लोगों के साथ जुड़ी हुई हैं और सामाजिक व कानूनी स्तर पर लगातार उनकी मदद करती रही हैं।

एक वकील के रूप में उन्होंने अनेक जरूरतमंदों के कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम बिना किसी फीस के पूरे किए। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि समस्या चाहे जैसी भी हो, वंदना चहांदे ने कभी किसी को निराश नहीं लौटाया।

मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली वंदना चहांदे ने अपने जीवन में निजी दुख भी झेले हैं। पति के निधन के बाद भी उन्होंने खुद को समाज सेवा से अलग नहीं किया। प्रभाग 17 की बदहाल सड़कों, जलनिकासी, साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं की कमी ने उन्हें भीतर तक प्रभावित किया।

यही कारण है कि क्षेत्रवासियों की लगातार अपील पर वे चुनावी मैदान में उतरीं और आज जनता खुद उन्हें आगे बढ़ाती नजर आ रही है।

वर्तमान स्थिति यह है कि जहां अन्य दलों के उम्मीदवारों को कई इलाकों में विरोध का सामना करना पड़ रहा है, वहीं प्रभाग 17 में वंदना चहांदे के समर्थन में माहौल लगातार मजबूत होता दिख रहा है।

स्थानीय लोग खुद घर-घर जाकर उनके लिए समर्थन और वोट की अपील करते नजर आते हैं, जो उनके प्रति जनता के भरोसे को साफ तौर पर दर्शाता है।

खबर 24 एक्सप्रेस की ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान जब प्रभाग 17 में एडवोकेट वंदना चहांदे से बातचीत की गई, तो जमीनी हकीकत सामने आई।

जनता का यह विश्वास और समर्थन मतदान के दिन क्या नतीजा लाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा, लेकिन फिलहाल इतना तय माना जा रहा है कि प्रभाग 17 में वंदना चहांदे की सादगी और सेवा ने उन्हें एक मजबूत दावेदार बना दिया है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading