Crime News | Crime Story | Nagpur News | Nagpur | Nagpur Murder News | Murder Mystery | Khabar 24 Express
नागपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां गर्लफ्रेंड पर किए गए एक मजाक ने दोस्ती को दुश्मनी में बदल दिया और एक 22 साल के युवक की जान चली गई।
कलमना इलाके के पार्वती नगर में मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।
घटना नागपुर के कलमना स्थित पार्वती नगर इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, देर रात ऋतिक पटले अपने दोस्त तनसू नागपुरे के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था।
इसी बहस के दौरान ऋतिक ने मजाक में मुस्तफा की गर्लफ्रेंड को लेकर टिप्पणी कर दी। बस यही बात मुस्तफा को नागवार गुजर गई। वह गाली-गलौज करने लगा और दोनों को रास्ते में उतारकर चला गया।
आरोप है कि मुस्तफा, उसके साथियों और उसके पिता ने मिलकर सुनियोजित तरीके से चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। ऋतिक के सिर पर गंभीर वार किया गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस हमले में तनसू नागपुरे, सलीम अंसारी, संगीता नागपुरे और शिवप्रसाद नागपुरे घायल हो गए।
पुलिस ने मामले में ईशा हातिम अंसारी, मुस्तफा उर्फ गोलू अंसारी, लुकमान अंसारी, साहिल अंसारी और सलाउद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7