Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Tripura Student Death: एंजेल चकमा की मौत पर सियासत तेज, राहुल गांधी का BJP पर बड़ा हमला

Tripura Student Death: एंजेल चकमा की मौत पर सियासत तेज, राहुल गांधी का BJP पर बड़ा हमला

देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की मौत अब सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं रही, बल्कि इसने देश की राजनीति को झकझोर कर रख दिया है।

विपक्ष ने इसे नफरत से जुड़ा अपराध बताते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी और कपिल सिब्बल के बयानों के बाद यह मामला अब राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन चुका है।

देहरादून के सेलाकुई बाजार में 9 दिसंबर को त्रिपुरा के रहने वाले एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल का कुछ लोगों से विवाद हुआ था।

आरोप है कि इस दौरान चाकू और पीतल के नकल से हमला किया गया, जिसमें एंजेल गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 26 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। एंजेल के पिता ने नस्लीय गालियों का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस इस एंगल से इनकार कर रही है।

इस घटना पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने कहा कि भाजपा राज में नफरत को सामान्य बना दिया गया है। वहीं राज्यसभा सांसद Kapil Sibal ने गृह मंत्री Amit Shah से नफरत भरे अपराधों के खिलाफ खुलकर बोलने की अपील की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि एंजेल चकमा की मौत एक सामान्य झगड़ा थी या फिर यह नफरत से जुड़ा अपराध है। सच्चाई क्या है, फैसला जांच और अदालत करेगी, लेकिन इस घटना ने देश को सोचने पर जरूर मजबूर कर दिया है।

ऐसी ही हर बड़ी खबर, बिना डर और दबाव के देखने के लिए Khabar 24 Express को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और शेयर जरूर करें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading