Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Nagpur में बैठा था आपत्तिजनक वीडियो कांड का आरोपी अवैध बंदूक के साथ गिरफ्तार

Nagpur में बैठा था आपत्तिजनक वीडियो कांड का आरोपी अवैध बंदूक के साथ गिरफ्तार

सतना के विंध्य व्यापार मेला परिसर में सामने आए आपत्तिजनक वीडियो कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले का दूसरा फरार आरोपी संजय शाह नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

सतना पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, साथ ही आरोपी के घर से अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। अब इस पूरे मामले में कई नए एंगल सामने आ रहे हैं।

23 दिसंबर की रात विंध्य व्यापार मेला परिसर के बाथरूम में एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था।

इस घटना के बाद आयोजक मंडल और चेंबर के मंत्री हरिओम गुप्ता की शिकायत पर कोलगवां थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 79 के तहत मामला दर्ज किया।

साइबर सेल की मदद से पहले आरोपी प्रियांश गौतम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में प्रियांश ने बताया कि खजुरी टोला निवासी संजय शाह ने उसे पैसों का लालच देकर वीडियो बनवाया था।

साइबर सेल ने तकनीकी जांच के जरिए संजय शाह की लोकेशन नागपुर, महाराष्ट्र में ट्रेस की और सतना पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सतना लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने जब आरोपी के घर की तलाशी ली तो एक बंदूक बरामद हुई, जिसका लाइसेंस रिन्यू नहीं था। इसके बाद आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा 30 भी जोड़ दी गई।

इसके अलावा 57 वर्षीय कारोबारी सुरेश बसानी की शिकायत पर संजय शाह के खिलाफ रंगदारी और अवैध वसूली का एक और केस बीएनएस की धारा 308(5) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

आपत्तिजनक वीडियो कांड में गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। अब देखना होगा कि जांच में और कितने नाम सामने आते हैं और आरोपियों को क्या सजा मिलती है।

ऐसी ही बड़ी और भरोसेमंद खबरों के लिए Khabar 24 Express को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading