Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Chandrasehkhar Bawankule Interview: चुनावी रणनीति, संगठन की ताकत और महायुति सरकार की दमदार कार्यशैली पर बड़ा बयान

Chandrasehkhar Bawankule Interview: चुनावी रणनीति, संगठन की ताकत और महायुति सरकार की दमदार कार्यशैली पर बड़ा बयान

महाराष्ट्र पॉलिटिक्स | स्पेशल रिपोर्ट | Manish Kumar Ankur

Nagpur : महाराष्ट्र के एक बड़े और प्रतिष्ठित अखबार को दिए गए विशेष इंटरव्यू में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के कद्दावर मंत्री Chandrasehkhar Bawankule ने संगठन, चुनाव और सरकार तीनों स्तरों पर अपनी स्पष्ट और दूरदर्शी सोच रखी है।

बता दें कि यह बातचीत मौजूदा राजनीतिक हालात को समझने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

इंटरव्यू में Chandrasehkhar Bawankule ने बताया कि किस तरह मजबूत चुनावी रणनीति, ज़मीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता और आधुनिक तकनीक से जुड़ा संगठन भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनावों में मिली सफलता यह साबित करती है कि पार्टी की नीतियां और संगठनात्मक ढांचा जनता से सीधे जुड़ा हुआ है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आज पार्टी और सरकार पर जनता का भरोसा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुआ है। इसका कारण है पारदर्शी शासन, त्वरित निर्णय प्रक्रिया और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर लगातार काम।

Bawankule के अनुसार, जनता का यह विश्वास ही भाजपा की निरंतर बढ़त का आधार है।

इंटरव्यू में उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में विकास कार्य जोरों पर चल रहे हैं। लोग खुश हैं, किसानों की जरूरतें पूरी हो रही हैं।

बावनकुले ने महायुति सरकार की कार्यशैली की भी सराहना की गई।

खास तौर पर राजस्व विभाग में बीते एक वर्ष के दौरान लिए गए लोकाभिमुख फैसलों, उनके प्रभावी क्रियान्वयन और आम जनता को मिल रहे प्रत्यक्ष लाभों पर विस्तार से चर्चा हुई।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का फोकस केवल घोषणाओं पर नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर परिणाम देने पर है।

यह साक्षात्कार Chandrasehkhar Bawankule की राजनीतिक सोच, प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है।

उनके विचार न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं, बल्कि आम जनता के बीच सरकार के प्रति भरोसे को और मजबूत करने वाले भी हैं।

राजनीति, संगठन और सुशासन…इन तीनों पहलुओं को जोड़ता यह इंटरव्यू महाराष्ट्र की सियासत में Chandrasehkhar Bawankule की भूमिका और प्रभाव को स्पष्ट रूप से सामने रखता है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe