Crime Report | Bulandshahr News | Bureau Report | Lokendra Raj Singh | Khabar 24 Express

उत्तर प्रदेश के Bulandshahr में घने कोहरे ने एक बार फिर जानलेवा रूप ले लिया। नेशनल हाईवे-34 पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां चार वाहन आपस में टकरा गए।
इस दर्दनाक दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
यह हादसा थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत NH-34 पर कैलाश हॉस्पिटल के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह के समय हाईवे पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई थी।

इसी कारण वाहन चालकों को सामने का रास्ता दिखाई नहीं दिया और देखते ही देखते कई वाहन आपस में टकरा गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को नेशनल हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह घना कोहरा और कम दृश्यता सामने आ रही है। हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय वाहनों की रफ्तार क्या थी और किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं हुई।
घायल युवक का बयान
हादसे में घायल कार सवार चंद्रकांत ने बताया कि कोहरे के कारण सड़क पर कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था। अचानक सामने से वाहन आ गया और टक्कर हो गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया।
Crime Report | Bulandshahr News | Bureau Report | Lokendra Raj Singh | Khabar 24 Express
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7