Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Maharashtra के Sangli में हैवानियत, Scooty रुकवाई और फिर गन्ने के खेत में ले जाकर किया Gangrape

Maharashtra के Sangli में हैवानियत, Scooty रुकवाई और फिर गन्ने के खेत में ले जाकर किया Gangrape

Crime News | Bureau Report Akash Dhake | Sangli Gangrape News | Khabar 24 Express

महाराष्ट्र के सांगली जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। ईश्वरपुर इलाके में स्कूटी से जा रही एक नाबालिग लड़की को रास्ते में रोककर दो दरिंदों ने अगवा किया, गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बेरहमी से बेल्ट से पीटा।

हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब आरोपी पीड़िता को निर्वस्त्र हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 16 दिसंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। नाबालिग पीड़िता पेठ-सांगली रोड से स्कूटी पर जा रही थी। इसी दौरान एक अस्पताल के पीछे स्थित गन्ने के खेत के पास दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। डराने-धमकाने के बाद आरोपियों ने उसे जबरन खेत के अंदर खींच लिया।

खेत में ले जाकर आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी दी गई और बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को उसी हालत में छोड़कर भाग निकले। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद ईश्वरपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष जयवंत खांबे उम्र 26 वर्ष और ऋतिक दिनकर महापुरे उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

इस जघन्य वारदात के बाद पूरे सांगली इलाके में गुस्सा है। लोग सड़कों पर उतरकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। सवाल ये है कि आखिर कब तक हमारी बेटियां ऐसे दरिंदों का शिकार बनती रहेंगी?

ऐसी ही हर बड़ी और सच सामने लाने वाली खबर के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और वीडियो को शेयर करें, ताकि पीड़ित को इंसाफ की आवाज और मजबूत हो सके।

Crime News | Bureau Report Akash Dhake | Sangli Gangrape News | Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading